*TV 20 NEWS ll BALLIA: क्षेत्राधिकारी बैरिया के नेतृत्व में सर्किल बैरिया के सभी चारो थानों पर क्रमश: समस्त थानाक्षेत्र के एचएस को संबंधित थाने पर बुलाकर उनको सामूहिक रुप से दी गयी चेतावनी/हिदायत*
*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक-04.12.2025*
*क्षेत्राधिकारी बैरिया के नेतृत्व में सर्किल बैरिया के सभी चारो थानों पर क्रमश: समस्त थानाक्षेत्र के एचएस को संबंधित थाने पर बुलाकर उनको सामूहिक रुप से दी गयी चेतावनी/हिदायत।*
आज दिनाँक-04.12.2025 को *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री मो0 फहीम कुरैशी के नेतृत्व में सर्किल बैरिया के सभी चारों थानों बैरिया,रेवती, हल्दी व दोकटी में थानाक्षेत्र के एचएस को संबंधित थाने पर बुलाकर उनको सामूहिक रुप से सभी को चेतावनी/हिदायत दी गयी जिसका बिन्दुवार विवरण निम्नवत है-
1. *नियमित निगरानी-* हिदायत दिया गया कि पुलिस द्वारा इनकी नियमित रुप से सतत् निगरानी करती है किसी भी प्रकार से अवैध गतिविधि पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी ।
2. थाने में नियमित उपस्थिति- एचएस को नियमित थाने पर उपस्थिति दर्ज करानी होती है उपस्थिति दर्ज न कराने की स्थिति में पुलिस द्वारा घर जाकर जाँच की जायेगी। .
3. *घर की जाँच-* पुलिस डोमिसाईलरी विजिट के अन्तर्गत उनके घर की नियमित/ गोपनीय जाँच करेगी ।
4. *आय के स्त्रोत की जाँच-* पुलिस द्वारा उनके आय के स्त्रोत के सम्बन्ध में पूछताछ/जाँच करेगी अवैध रुप से अर्जित सम्पत्ति पाये जाने पर उसके जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी ।
5. अन्य अपराधियों के साथ सम्बन्ध-पुलिस द्वारा उनके अन्य अपराधियों/संदिग्ध व्यक्तियों के साथ सम्बन्धों की जानकारी की जायेगी कोई अवैध गतिविधि पाये जाने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी ।
6. *डिजिटल निगरानी-* पुलिस द्वारा एचएस की डिजिटल रुप से भी निगरानी की जायेगी कोई भी संदिग्ध गतिविधि पाये जाने पर कार्यवाही की जायेगी ।
इसके अतिरिक्त सभी को निर्देशित किया गया किसी प्रकार के अवैध गतिविधि/कार्य में सम्मिलित न रहें। अपने कार्य व आचरण में सुधार लायें ताकि भविष्य में परेशानियों का सामना न करना पड़े । मेहनत व सही तरीके से कार्य कर अपना जिविकोपार्जन करें । क्षेत्र की जनता/आमजनमानस से सरल व्यवहार करें ।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*





