*TV20 NEWS || AZAMGARH :दहेज-हत्या प्रकरण में महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस-नोट*
*थाना– महराजगंज, जनपद आजमगढ़*
*दहेज हत्या के अभियोग में वांछित 04 अभियुक्त गिरफ्तार*
*1. घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 15.08.2025 को वादी द्वारा थाना महराजगंज पर तहरीर दी गयी कि उसकी विवाहित पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई तथा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।
तहरीर के आधार पर अभियुक्तगण—
1. राहुल दुबे, 2. पूजा दुबे 3. सास (नाम अज्ञात) 4. प्रेमशंकर दुबे
के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवेचना क्षेत्राधिकारी सगड़ी द्वारा संपादित की जा रही है।
*गिरफ्तारी का विवरण*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा० अनिल कुमार (IPS) के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)/क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05.12.2025 को मुखबिर सूचना के आधार पर अभियुक्तगण को ग्राम टीकर पैठान स्थित उनके घर से समय 11:15 बजे गिरफ्तार किया गया।
जामा तलाशी में कोई अनुचित वस्तु बरामद नहीं हुई। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. अमिय कान्त दुबे उर्फ राहुल, उम्र 33 वर्ष
2. पूजा दुबे पत्नी निधिकान्त दुबे, उम्र 28 वर्ष
3. रुक्मिणी देवी पत्नी प्रेमशंकर दुबे, उम्र 64 वर्ष
4. प्रेमशंकर दुबे पुत्र स्व. सुबेदार दुबे, उम्र 68 वर्ष
निवासी– ग्राम टीकर पैठान, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़
*पंजीकृत अभियोग*
1-मु0अ0सं0 225/2025
धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
1. प्र0नि0 केदारनाथ मौर्य
2. उ0नि0 शैलेश कुमार यादव
3. का0 सत्येन्द्र प्रजापति
4. का0 अमन सिंह यादव
5. का0 ऋषि कुमार
6. का0 राजकुमार
7. म0का0 दीपिका तिवारी
थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़





