*TV 20 NEWSll BHADOHI :भदोही एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने दुर्गागंज थाने के मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*जनपद भदोही*
दिनांक 05.12.2025
*◆श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा थाना दुर्गागंज के मिशन शक्ति केंद्र का किया गया निरीक्षण*
*◆निरीक्षण के दौरान संबंधित रजिस्टरों को चेक करते हुए दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।*
आज दिनांक 05.12.2025 को *श्री अभिमन्यु मांगलिक,* पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा थाना दुर्गागंज के *मिशन शक्ति केंद्र* का निरीक्षण कर संबंधित रजिस्टरों को चेक किया गया। जिसमें महिला हेल्प डेस्क, महिला बीट अधिकारियों, महिला हेल्पलाइन नंबर (1090, 181, 112) की कार्यप्रणाली तथा आने वाली महिला शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि *मिशन शक्ति 5.0* के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन से जुड़ी योजनाओं को और प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए तथा प्रत्येक महिला फरियादी की शिकायत को संवेदनशीलता से लिया जाय और पीड़ित महिलाओं का 360 डिग्री काउंसिलिंग किया जाए एवं प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्याओं को निस्तारित किया जाए।

VIRAL88