TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना – कप्तानगंज / साइबर सेल, जनपद आजमगढ़ मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर पीड़िता की फोटो-वीडियो वायरल करने वाले अभियुक्त को आजमगढ़ पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर पीड़िता की फोटो-वीडियो वायरल करने वाले अभियुक्त को आजमगढ़ पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।
पूर्व की घटना / इतिहास
थाना कप्तानगंज क्षेत्र की एक पीड़िता के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर उनकी फोटो एवं वीडियो वायरल किए जा रहे थे, जिससे उनकी सामाजिक छवि धूमिल हो रही थी। साथ ही, उक्त फेक आईडी से पीड़िता के परिजनों एवं परिचितों को भी आपत्तिजनक फोटो/वीडियो भेजकर परेशान किया जा रहा था।
घटना के संबंध में पीड़िता द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर दिनांक 17.10.2025 को मु0अ0सं0 329/2025, धारा 66D, 67 IT Act, थाना कप्तानगंज में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी / घटना का अनावरण
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति 5.0 एवं साइबर अपराध पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान के क्रम में साइबर सेल जनपद आजमगढ़ एवं थाना कप्तानगंज की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण व सतत् प्रयास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त— अनुराग सोनकर पुत्र राजू सोनकर, निवासी थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ को आज दिनांक06.12.2025 को हिरासत पुलिस में लेते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
• अनुराग सोनकर पुत्र राजू सोनकर, निवासी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
बरामदगी का विवरण
• एक अदद मोबाइल फोन, जिससे अश्लील/आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किए जा रहे थे।
पंजीकृत अभियोग / साइबर पोर्टल शिकायत
• मु0अ0सं0 329/2025, धारा 66D, 67 IT Act, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. उ0नि0 सागर कुमार रंगु, प्रभारी साइबर सेल, जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 ओमप्रकाश जायसवाल, साइबर सेल
3. हे0का0 मुकेश कुमार भारती, साइबर सेल
4. का0 राहुल सिंह, साइबर सेल
5. का0 श्याम कुमार साहनी, साइबर सेल
6. उ0नि0 विजय सिंह गौड़, थाना कप्तानगंज
7. का0 अजय चौधरी, थाना कप्तानगंज





