*TV20 NEWS || AZAMGARH :मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत किशोरी को बहला–फुसलाकर अगवा कर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस–नोट*
*थाना – सरायमीर, जनपद – आज़मगढ़*
*मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत किशोरी को बहला–फुसलाकर अगवा कर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु संचालित प्रयासों के तहत थाना सरायमीर में दिनांक 01.11.2025 को दर्ज मुकदमा मु0अ0सं0 440/2025, धारा 137(2) BNS में नाबालिग के बहला–फुसलाकर ले जाए जाने का प्रकरण पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकरण में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर धारा 87, 65(1) BNS एवं 3/4 POCSO Act की बढ़ोत्तरी की गई।
➡️दिनांक 08.12.2025 को नाबालिग को सुरक्षित बरामद करने के पश्चात प्रकाश में आए अभियुक्त राहुल पुत्र रामवृक्ष निवासी जाफरपुर, थाना सिधारी, जनपद आज़मगढ़ को दिनांक 09.12.2025 को गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण*
दिनांक 09.12.2025 को उ0नि0 नीरज गौड़ मय पुलिस टीम क्षेत्र भ्रमण एवं लंबित विवेचनाओं पर कार्यवाही कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त बीनापारा से मंजीरपट्टी की ओर जाने वाले मार्ग पर मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर अभियुक्त को समय 12:45 बजे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। अभियुक्त को नियमानुसार हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1. राहुल पुत्र रामवृक्ष, निवासी जाफरपुर, थाना सिधारी, जनपद आज़मगढ़
*गिरफ्तारी स्थान*
मंजीरपट्टी, थाना सरायमीर, जनपद आज़मगढ
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 440/2025 धारा 137(2), 87, 65(1) BNS व 3/4 POCSO Act, थाना सरायमीर, जनपद आज़मगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 नीरज गौड़ – थाना सरायमीर
2. का0 रमेश चन्द्र गौड़ – थाना सरायमीर
3. हे0का0 बचाऊ राम यादव थाना सरायमीर आजमगढ़






