*TV20 NEWS|| MIRZAPUR:आईजी विंध्याचल परिक्षेत्र द्वारा मिशन शक्ति केन्द्रों की समीक्षा, 22 कर्मी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित*
*Media Cell IG Office Mirzapur*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक 12.12.2025*
• *पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष मीरजापुर में परिक्षेत्र के जनपदों के समस्त सहायक नोडल अधिकारी एंव मिशन शक्ति केन्द्र के प्रभारी /मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त कर्मियों के साथ की गयी समीक्षा।*
• *ग्रामो/वार्डो में मिशन शक्ति केन्द्र के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के दिये गये निर्देश*
• *सरकार द्वारा चलाये गये मिशन शक्ति-5.0 के अन्तर्गत प्रचलित अभियान के दौरान महिला सम्बन्धी अपराधों में सघन पैरवी करके अभियुक्तों को दोषसिद्ध कराये जाने हेतु दिये गये निर्देश ।*
• *मिशन शक्ति केन्द्र पर कुल 22 कर्मियो को उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र देते हुए मिशन शक्ति अभियान में सक्रिय योगदान देने हेतु किया गया प्रेरित।*
…………………………………………………………………………………………………………………………………………..
आज दिनांक 12.12.2025 को पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर “आर.पी.सिंह” द्वारा पुलिस लाइन मीरजापुर स्थित सभागार कक्ष में परिक्षेत्र के समस्त सहायक नोडल अधिकारी एंव मिशन शक्ति केन्द्र के प्रभारी/अन्य कर्मियों के साथ उनके कार्यो की समीक्षा करते हुए प्रत्येक थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र के मूल उद्देश्य तथा मिशन शक्ति केन्द्र द्वारा किये जाने वाले कार्यों एवं पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा जारी एस0ओ0पी0 में दिये गये निर्देशों पर विस्तृत रूप से भलि-भाँति प्रशिक्षित किया गया। साथ ही उनके कार्य के दौरान आने वाले समस्याओं/कठिनाईयो के बारे में पूछा गया तथा कर्मियों के प्रत्येक प्रश्नो का जवाब देकर उन्हें भलि-भाँति समझाया गया। मिशन शक्ति केन्द्र के स्थापना के मूल उद्देश्य को जन-जन तक पहुँचाये जाने हेतु शहरी क्षेत्र के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्र, स्कूल,कालेज,पंचायत भवन तथा माह में थानों पर 02 बार आयोजित होने वाले समाधान दिवस के अवसर पर थाने पर उपस्थित लोगो को जागरूक किये जाने के सम्बन्ध में बताया गया। मिशन शक्ति केन्द्र का एस0ओ0पी0 के अनुसार क्रियान्वयन हेतु राजपत्रित अधिकारी के स्तर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा माह में अपराध गोष्ठी की भाँति मिशन शक्ति केन्द्र के प्रभारियों के साथ बैठक कर उनके कार्यो की समीक्षा किये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा अपर पुलिस अधीक्षक पाक्षिक तथा क्षेत्राधिकारीगण को साप्ताहिक गोष्ठी करके मिशन शक्ति के कार्यो की समीक्षा एवं सुधार हेतु आपेक्षित कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
मिशन शक्ति केन्द्र पर आने वाली पीडिता के साथ सहानुभूति,अच्छे व्यवहार करने के सम्बन्ध मे बताया गया। पीडिता के प्रत्येक समस्या जैसे चिकित्सीय,विधिक क्षतिपूर्ति आदि का निराकरण एवं सुविधा उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया। मिशन शक्ति केन्द्र पर अच्छे कार्य करने वाले कुल 22 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें मिशन शक्ति अभियान में सक्रीय योगदान हेतु प्रेरित किया गया ।






