*TV 20 NEWS|| BHADOHI :भदोही पुलिस की तत्परता से परिवार से नाराज होकर औराई चौराहे पर अकेली घूम रही लड़की को तुरंत सुरक्षित करते हुए सकुशल परिजनों को किया गया सुपुर्द*
*प्रेस नोट*
*जनपद भदोही*
*दिनांक-14.12.2025*
*◆भदोही पुलिस की तत्परता से परिवार से नाराज होकर औराई चौराहे पर अकेली घूम रही लड़की को तुरंत सुरक्षित करते हुए सकुशल परिजनों को किया गया सुपुर्द*
*◆परिजनों के द्वारा डांटने पर बिना बताये मीरजापुर से भदोही आ गयी थी*
*◆मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिला कांस्टेबल की उपस्थिति से लड़की को मानसिक सुरक्षा एवं विश्वास का दिलाया गया एहसास*
*◆परिजनों द्वारा किया गया भदोही पुलिस का हृदय से धन्यवाद*
आज दिनांक 14.12.2025 को जनपद भदोही के थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत चौराहे पर परिवार से रुष्ट होकर अकेली घूम रही एक बालिका को पुलिस टीम द्वारा तुरन्त सुरक्षित किया गया। *मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0* के तहत *श्री अभिमन्यु मांगलिक* पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में व *श्री शुभम अग्रवाल* अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में *मिशन शक्ति केंद्र* के पुलिसकर्मियों द्वारा मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए बालिका के परिजनों को सूचित कर मौके पर बुलाया गया तथा उचित *काउंसलिंग* की गई। काउंसलिंग के बाद बालिका को सुरक्षित रूप से परिजनों को सुपुर्द कर रुखसत किया गया साथ ही परिजनों व लड़की के मध्य समझाइश कर पारिवारिक एकता को मजबूत किया गया।
*थाना औराई पुलिस टीम*
1.उ0नि0 श्री राजेंद्र कुमार पांडे
2.कां0 भूपेन्द्र राय
3.म0 का0 मोनी चौहान






