*TV20 NEWS || JAUNPUR :थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा धर्म परिवर्तन कराने वाले 02 अभियुक्तो को 20 बाइबल व 01 पवित्र जल के साथ किया गया गिऱफ्तार*
*प्रेस-विज्ञप्ति*
*दिनांक-14.12.2025*
*थाना सुरेरी, जनपद जौनपुर।*
*थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा धर्म परिवर्तन कराने वाले 02 अभियुक्तो को 20 बाइबल व 01 पवित्र जल के साथ किया गया गिऱफ्तार।*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के कुशल मार्गदर्शन में शासन द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियो पर रोक लगाने व वाछिंत गिरफ्तारी के विरूद्ध अभियान के तहत थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा जरिये मुखबिर सूचना पर देहुआँ ग्राम में ईसाई धर्मान्तरण कराने वाले 02 व्यक्ति कृष्णा सोनी पुत्र श्याम कुमार सोनी व प्रमोद कुमार पुत्र पारसनाथ निवासीगण भानपुर(ढुण्ढापुर) थाना सुरेरी जनपद जौनपुर 20 बाइबल व एक बोतल पवित्र जल के साथ करीब 20 से 25 अशिक्षित हरिजन महिलाओं को इकट्ठा कर धर्म परिवर्तन करा रहे थे। उपरोक्त व्यक्तियों को मय 20 बाइबल पुस्तक व एक बोतल पवित्र जल के साथ अन्तर्गत धारा-3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुध्द धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
1.कृष्णा सोनी पुत्र श्याम कुमार सोनी निवासी ग्राम भानपुर थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
2.प्रमोद कुमार पुत्र पारसनाथ निवासी ग्राम भानपुर थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
*आपराधिक इतिहासः-*
1.मु0अ0सं0 –176/25 धारा-3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुध्द धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
*बरामदगीः-*
1. 20 बाइबल, 01 एक बोतल पवित्र जल
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र थाना सुरेरी जनपद जौनपुर ।
2.उ0नि0 रामाशीष यादव थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
3.उ0नि0 उमाशंकर यादव थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।
4.हे0का0 मुकेश सिंह, हे0का0 सुनील कुमार दत्त, का0 रामानन्द यादव, का0रामारंजन यादव, म0का0 पुष्पा मौर्या थाना सुरेरी जनपद जौनपुर।






