*TV 20 NEWS || BALLIA:थाना उभांव पुलिस टीम की मुढ़भेड़ में 12 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म का 01 नफर वांछित अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार*

*क्रैक डाउन*
*दिनांक- 19.12.2025
*####################################################*
*जनपद बलिया*

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना उभांव जनपद बलिया पुलिस टीम को मिली सफलता ।*

*थाना उभांव पुलिस टीम की मुढ़भेड़ में 12 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म का 01 नफर वांछित अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार ।*

*उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 19.12.2025 को समय लगभग 00.35 बजे थाना उभांव पुलिस टीम द्वारा मुबारकपुर रोड के पास रात्रि गश्त में मामूर थी कि दौरान चेकिंग 01 संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग का प्रयास किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया गया, पुलिस पार्टी द्वारा आर्मरक्षार्थ जबाबी कार्यवाही में संदिग्ध व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली लगी है पूछताछ कर क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल व्यक्ति का नाम सबलू राजभर पुत्र विदेशी राजभर निवासी मुजौना थाना उभाँव जनपद बलिया उम्र लगभग 25 वर्ष है जो दिनांक 18.12.2025 को समय 5.00 बजे मुजैना गाँव की रहने वाली नाबालिक लड़की ( उम्र करीब 12 वर्ष ) के साथ दुष्कर्म की घटना कारित किया था इसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त था । घायल अभियुक्तक सबलू राजभर पुत्र विदेशी राजभर निवासी मुजौना थाना उभाँव जनपद बलिया का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है, पकड़े गये अभियुक्त की जमा तलाशी में 01 अदद तमंचा नाजायज 0.315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर बरामद हुए हैं।*
*अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।*

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस ।*