*TV 20 NEWS || SONBHADRA :अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा थाना ओबरा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण एवं मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण, थाना प्रभारी को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*जनपद – सोनभद्र*
*दिनांक – 18.12.2025*
*अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा थाना ओबरा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण एवं मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण, थाना प्रभारी को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश-*
आज दिनांक 18.12.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार द्वारा थाना ओबरा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) महोदय के थाना ओबरा आगमन पर सलामी गार्द द्वारा उन्हें सलामी दी गई, जिसका महोदय द्वारा अभिवादन स्वीकार किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाने पर संधारित अभिलेखों, अभिरक्षा व्यवस्था, मालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस, लंबित एवं प्रचलित विवेचनाओं की प्रगति, भोजनालय कक्ष तथा थाना परिसर की साफ-सफाई आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण उपरांत थाना प्रभारी ओबरा सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाए रखने, अभिलेखों के समुचित संधारण, विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण तथा जनता के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
*मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण-*
शासन की मंशा एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों के क्रम में संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना ओबरा स्थित मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति से संबंधित अभिलेखों का गहन निरीक्षण कर प्रतिदिन की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मिशन शक्ति टीम को निर्देशित किया गया कि अभियान को और अधिक प्रभावी बनाए जाने हेतु महिलाओं की चौपाल, जनजागरूकता कार्यक्रमों एवं अन्य माध्यमों से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जाए। साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र पर प्राप्त महिलाओं से संबंधित प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाए।






