*TV20 NEWS || AZAMGARH :*थाना : जहानागंज, जनपद आजमगढ़ :*पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 14 अभियुक्त गिरफ्तार, कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश पर त्वरित पुलिस कार्रवाई*

*प्रेस–नोट*
*दिनांक : 20.12.2025*
*थाना : जहानागंज, जनपद आजमगढ़*
*पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 14 अभियुक्त गिरफ्तार, कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश पर त्वरित पुलिस कार्रवाई*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा वारंटियों व उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी जहानागंज श्री अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना जहानागंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पंचायत चुनाव को लेकर उत्पन्न विवाद में आमने–सामने आए दो पक्षों के कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 20.12.2025 को थाना जहानागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बोहना में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर दो पक्ष एक-दूसरे को नीचा दिखाने के उद्देश्य से विवाद में उलझ गए। दोनों पक्षों द्वारा लाठी–डंडा व रम्मा लेकर एक-दूसरे को ललकारते हुए हाथापाई/मारपीट शुरू कर दी गई तथा जान से मारने की धमकियां दी गईं। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस टीम द्वारा तत्काल बीच–बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।
शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल आशंका को दृष्टिगत रखते हुए थाना जहानागंज पुलिस द्वारा धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कुल 14 व्यक्तियों को कारण गिरफ्तारी में लेकर माननीय एसडीएम सदर न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
*प्रथम पक्ष*
1. राजदीप सरोज पुत्र फिरतू सरोज (25 वर्ष)
2. बल्लू सरोज पुत्र टिल्ठू सरोज (26 वर्ष)
3. नेहाल सिंह पुत्र राजेश सिंह (29 वर्ष)
4. प्रद्युम्न कुमार पुत्र संजय राम (24 वर्ष)
5. माया देवी पत्नी दीपक सरोज (35 वर्ष)
6. पूजा सरोज पुत्र मोहन सरोज (23 वर्ष)
निवासीगण ग्राम बोहना, थाना जहानागंज
7. अंकित शर्मा पुत्र संतोष शर्मा (25 वर्ष), निवासी सेमरौल, थाना जहानागंज
द्वितीय पक्ष
1. राकेश सरोज पुत्र स्व0 किशोरी सरोज (42 वर्ष)
2. बहादुर सरोज पुत्र स्व0 बल्ली सरोज (45 वर्ष)
3. राजकुमार पुत्र स्व0 धमड़ी (48 वर्ष)
4. बाला देवी पत्नी राकेश सरोज (40 वर्ष)
5. संतोष उर्फ गोलू सरोज पुत्र राजकुमार (20 वर्ष)
6. घुरवीन सरोज पुत्र स्व0 लक्षन (54 वर्ष)
7. साधू सरोज पुत्र स्व0 लक्षन (50 वर्ष)
निवासीगण ग्राम बोहना, थाना जहानागंज