*TV20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ में ग्राम न्याय सहायता अभियान, बीना पारा में लीगल एड क्लीनिक का शुभारम्भ*
समस्त मीडिया बन्धुओं को सूचित किया जाता है कि मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में ग्राम न्याय सहायता अभियान के अन्तर्गत पंचायत स्तर पर लीगल एड क्लीनिक की स्थापना एवं संचालन हेतु कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया है। जिसके अन्तर्गत प्रथम चरण में, जनपद में स्थित तहसीलों की 5-5 ग्राम पंचायत में लीगल एड क्लीनिक की स्थापना कर उनका नियमित संचालन किया जाना है। इसका उद्देश्य ग्रामीण अंचल में निवास करने वाले पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क व प्रभावी विधिक सहायता प्रदान की जाना एवं उनके विधिक अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया जाना है।
उक्त के दृष्टिगत विकास खण्ड- मिर्जापुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत-बीनापारा में विधिक सहायता केन्द्र संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसका शुभारम्भ आज दिनांक 22 दिसंबर 2025 को अपरान्ह 12ः30 बजे उक्त ग्राम पंचायत में किया जायेगा।
अतः मीडिया बंधुओ से अनुरोध है कि उक्त कार्यक्रम का कवरेज करने का कष्ट करें।
सहायक निदेशक सूचना
आजमगढ़






