*TV 20 NEWS || BALLIA:थाना रसड़ा, जनपद बलिया पुलिस द्वारा चैरिटेबल संस्थान नामक फर्जी ट्रस्ट खोलकर नौकरी के नाम पर 81 लाख की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 04 नफर वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार*

*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक 21.12.2025*

*थाना रसड़ा, जनपद बलिया पुलिस द्वारा चैरिटेबल संस्थान नामक फर्जी ट्रस्ट खोलकर नौकरी के नाम पर 81 लाख की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 04 नफर वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।*

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला तथा श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता के सफल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक रसड़ा श्री योगेन्द्र बहादुर सिंह के को कुशल नेतृत्व में थाना रसड़ा पुलिस टीम के मिली सफलता।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
उल्लेखनीय है कि दिनांक 13.07.2025 को थाना रसड़ा पर वादिनी मुकदमा द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था कि हमराही चैरिटेबल सेवा संस्थान के प्रवन्धक दिलीप कुमार भारती पुत्र मुन्नी लाल राम निवासी जाम- रसडा-बलिया द्वारा फर्जी तरीके से पेपर के माध्यम से विज्ञापन दिखाकर जुलाई 2024 में सुपरवाईजर, सफाईकर्मी व ड्राइवर पद का लालच देकर अवैध नियुक्ति पत्र दिया गया तथा उन सभी कर्मचारी से एक-एक से डेढ़-डेढ़ लाख रूपया लेकर इनके द्वारा सफाई का कार्य पांच से छः माह तक कराया गया, लालच के रूप मे एक से दो माह की सैलरी आधी अधुरी दिया गया, किन्तु उसके बाद कोई भी पैसा नही दिया गया, और ऑफिस का ताला मारकर फरार हो गये। उनके घर जाने पर व रूपया मांगने पर दिलीप उपरोक्त के भाईयों एवं पत्नी जो ऑफिस व कर्मचारीयों को चेक किया करते थे उनके द्वारा भद्दी-भद्दी गाली व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही थी, विवेचना के क्रम में अभी तक ज्ञात हुआ है कि अभियुक्तगण द्वारा सिकन्दरपुर, बड़हलगंज(गोरखपुर) में भी ऑफिस खोलकर धाखाधड़ी कर करोड़ों की सम्पत्ति अर्जित की गई है, जिसकी विधिवत जांच की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 20.12.2025 को थाना रसड़ा पुलिस टीम के उ0नि0 राजकेशर सिंह थाना रसड़ा जनपद बलिया मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 266/25 धारा 316(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352, 351(3), 61(2) BNS में मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त के सम्बन्धित वांछित *अभियुक्तगण 1. दिलीप कुमार भारती पुत्र मुन्नीलाल राम निवासी ग्राम जाम थाना रसड़ा जनपद बलिया (प्रबन्धक हमराही चैरिटेबल सेवा संस्थान), 2. सुमन्त भारती पुत्र रामप्रवेश निवासी ग्राम बर्रेबोझ थाना रसड़ा जनपद बलिया, 3. शनि भारती पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम गढ़मलपुर थाना पकड़ी जनपद बलिया, 4. नन्दू राजभर पुत्र अमरनाथ निवासी ग्राम छितौनी थाना रसड़ा जनपद बलिया को फर्जी ट्रस्ट संचालक दिलीप कुमार भारती के घर ग्राम जाम से समय करीब 18.10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
1. दिलीप कुमार भारती पुत्र मुन्नीलाल राम निवासी ग्राम जाम थाना रसड़ा जनपद बलिया (प्रबन्धक चैरिटेबल सेवा संस्थान) उम्र 40 वर्ष
2. सुमन्त भारती पुत्र रामप्रवेश निवासी ग्राम बर्रेबोझ थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र 35 वर्ष ।
3. शनि भारती पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम गढ़मलपुर थाना पकड़ी जनपद बलिया उम्र 35 वर्ष ।
4. नन्दू राजभर पुत्र अमरनाथ निवासी ग्राम छितौनी थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र 40 वर्ष ।

*सम्बन्धित अभियोग-*
मु0अ0सं0 266/25 धारा-316(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352, 351(3), 61(2) BNS थाना रसड़ा जनपद बलिया ।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 श्री राजकेशर सिंह थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
2. हे0का0 सत्यनरायन यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
3. हे0का0 रविन्दर यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
4. का0 विनय प्रताप सिंह थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
5. का0 पवन चौबे थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
6. का0 श्यामजी थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
7. का0 सचिन पाण्डेय थाना रसड़ा जनपद बलिया ।

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस।*