*TV 20 NEWS ||MAU: पुलिस के दबाव में फरार चल रहे पचास हजार के इनामिया का आत्म – समर्पण*

*पचास हजार रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-*

पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ श्री इलामारन जी के स्पष्ट निर्देशानुसार जनपद में घटित गंभीर अपराधों में फरार चल रहे वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष अभियान टीम बनाकर निरंतर चलाया जा रहा था , इस अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा प्रभावी रणनीति, सतत दबिश एवं तकनीकी-मैनुअल सर्विलांस के माध्यम से अपराधियों व उनके परिवार व सहयोगियों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। उक्त अभियान अपर पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा था । इसी क्रम में मु0अ0सं0 133/25, धारा 3(5)/117(2)/352/115(2)/103(1) बी.एन.एस. एवं 3(2)(V)(A) एस0सी0/एस0टी0 एक्ट, थाना रामपुर, जनपद मऊ से संबंधित अत्यंत नृशंस एवं जघन्य हत्या की घटना में वांछित ₹50,000/- (पचास हजार रुपये) का पुरस्कार घोषित अभियुक्त अफीफ उस्मानी पुत्र मो0 अहमद उस्मानी निवासी ढिलईफिरोजपुर थाना रामपुर जनपद मऊ, जो घटना के उपरांत लगातार फरार चल रहा था , घटना की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं। अभियुक्त के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई, उसके आवागमन, संपर्क सूत्रों तथा परिजनों पर सतत निगरानी रखी गई। तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किये जा रहे थे। पुलिस की इस निरंतर एवं सघन कार्यवाही के कारण अभियुक्त के लिए छिपे रहना संभव नहीं रह गया। पुलिस के बढ़ते दबाव, गिरफ्तारी की प्रबल संभावना तथा कानून से बचने का कोई विकल्प न देख अभियुक्त अफीफ उस्मानी उपरोक्त दिनांक 22.12.2025 को मा0 न्यायालय में चुपके से कोर्ट मे हाजिर होने की फिराक में था कि मुखबिर की सूचना पर कचहरी मोड़ के पास से ही अभियुक्त अफीफ उस्मानी पुत्र मो0 अहमद उस्मानी निवासी ढिलईफिरोजपुर थाना रामपुर जनपद मऊ को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लेकर गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*अभियुक्त का विवरण-*
1. अफीफ उस्मानी पुत्र मो0 अहमद उस्मानी निवासी ढिलईफिरोजपुर थाना रामपुर जनपद मऊ
*स्थान* – कचहरी मोड़ के पास
दिनांक 22.12.2025 समय 14.00 बजे

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त राबिन सिंह उपरोक्त -*
1. मु.अ.सं. 133/25 धारा 3(5)/117(2)/352/115(2)/103(1) बी.एन.एस. एवं 3(2)(V)(A) एस0सी0/एस0टी0 एक्ट, थाना रामपुर, जनपद मऊ

*गिरफ्तारी टीम का विवरण -*
1. प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ
2. निरीक्षक मनोज कुमार सिंह प्रभारी एसओजी टीम मय टीम
3. निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस टीम मय टीम
4. का0 विजय कुमार यादव थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ