*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस- विज्ञप्ति*
*थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़*
*किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*पूर्व की घटना-* वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया कि दिनांक 18.12.2025 को वादी की लडकी को अभियुक्त गुड्डू राम पुत्र अज्ञात ग्रा मगरावा थाना गम्भीरपुर आजमगढ बहला-फुसला कर भागा ले गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 543/25 धारा 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।
*गिरफ्तारी का विवरण-* आज दिनांक 24.12.2025 को उ0नि0 रामगोपाल त्यागी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त गुड्डु बनवासी पुत्र सुनील बनवासी सा0 मंगरावा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ को ग्राम जाफरपुर से समय करीब 10.30 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-* गुड्डु बनवासी पुत्र सुनील बनवासी सा0 मंगरावा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली टीम –* उ0नि0 रामगोपाल त्यागी मय हमराह हे0 का0 भैयालाल व का0 अभिषेक यादव , हे0का0 धनन्जय चौधरी