*TV20 NEWS || AZAMGARH :मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल व दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट*
*थाना – निजामाबाद, जनपद – आजमगढ़*
*दिनांक – 25.12.2025*
*मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल व दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

➡️मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से थाना निजामाबाद पुलिस द्वारा महिला का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने एवं दुष्कर्म करने के गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
➡️दिनांक 22.12.2025 को एक महिला द्वारा थाना निजामाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि अभियुक्त, जो पीड़िता के पति का रिश्तेदार है, उसके घर आने-जाने के दौरान पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया और उसी वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करते हुए जबरन दुष्कर्म करता रहा। दिनांक 20.11.2025 को वीडियो डिलीट करने के बहाने अभियुक्त पुनः घर आया और जबरन दुष्कर्म किया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
➡️उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 413/25, धारा 64(1), 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
➡️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में दिनांक 25.12.2025 को थानाध्यक्ष निजामाबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर डोडोपुर बाजार से अभियुक्त फहद पुत्र कैश अहमद, निवासी ग्राम मन्दे, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 25 वर्ष को समय लगभग 11.50 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक OPPO मोबाइल फोन बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय/जेल भेजा गया है।
*बरामदगी :*
• 01 अदद मोबाइल फोन (OPPO)
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :*
1. थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह
2. हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार यादव
3. हे0का0 जगदीश प्रसाद सोनकर
4. म0का0 गरिमा सिंह, थाना – निजामाबाद, जनपद – आजमगढ़