*TV20 NEWS || AZAMGARH :थाना बरदह पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति को 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा*

*प्रेस नोट*
*दिनांक – 25.12.2025*
*थाना – बरदह, जनपद – आजमगढ़*
➡️थाना बरदह पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति को 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
दिनांक 23.12.2025 को थाना बरदह पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अहिरौली निवासी एक व्यक्ति, उम्र लगभग 52 वर्ष, आजमगढ़ जाने के बाद वापस घर नहीं लौटे हैं। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर थाना बरदह पर गुमशुदगी क्रमांक 68/25 पंजीकृत की गई।
➡️सूचना प्राप्त होते ही थाना बरदह पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदा की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन की गई।
➡️दिनांक 25.12.2025 को उ0नि0 रितेश खरवार एवं उ0नि0 धर्मदेव यादव के अथक प्रयासों से गुमशुदा व्यक्ति को थाना देवगांव क्षेत्र के चिरकिहीट गांव से 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत गुमशुदा व्यक्ति को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
➡️अपने प्रियजन की सकुशल बरामदगी पर परिजनों द्वारा आजमगढ़ पुलिस के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।