*TV20 NEWS || AZAMGARH :मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट*
*थाना – जीयनपुर, जनपद – आजमगढ़*
*दिनांक – 25.12.2025*
*मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

➡️मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से थाना जीयनपुर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 22.12.2025 को थाना जीयनपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि एक 16 वर्षीय नाबालिग बालिका घर से बाहर जाने के बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के उपरांत भी कोई जानकारी न मिलने पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 0522/2025, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
➡️विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1)/87 बीएनएस तथा 4(2) पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई तथा अभियुक्त साहिल पुत्र जालंधर, निवासी रामपुर खजुरही, थाना घोसी, जनपद मऊ, उम्र करीब 20 वर्ष का नाम प्रकाश में आया।
➡️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल पर्यवेक्षण में, दिनांक 25.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना जीयनपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त को मुबारकपुर तिराहे के पास से समय करीब 11.05 बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया।
➡️गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :
1. उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, थाना जीयनपुर
2. हे0का0 अवधनाथ यादव, थाना जीयनपुर
3. म0का0 पूजा यादव, थाना जीयनपुर