*प्रेस नोट दिनांक 25.12.2025*
*थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़*
*जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व का विवरण-* दि0 24.12.2025 को वादिनी मुकदमा फूला देवी पत्नी लालचन्द सा0 दुबांवा, थाना दीदारगंज,जिला आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया गया कि वादिनी के पड़ोसी 1-राजेन्द्र पुत्र गनपत, 2-पंकज, 3-गुलशन पुत्रगण राजेन्द्र एवं 4- शुभम पुत्र अज्ञात ग्राम भादो थाना दीदारगंज निवासी एकजुट होकर अचानक भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने के नियत से लाठी डंडा, राड़ एवं लात-घूसो से मारकर वादिनी, उसके बेटे एवं उसकी बहु को घायल कर दिये । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 332/25 धारा 115(2), 352, 351(3), 109 बीएनएस बनाम 1. राजेन्द्र पुत्र गनपत 2. पंकज 3. गुलशन पुत्रगण राजेन्द्र निवासीगण दुबावा थाना दीदारगंज आजमगढ़ 4. शुभम पुत्र अज्ञात ग्रा0 भादो थाना दीदारगंज । पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण-* आज दिनांक 25.12.2025 को उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त शुभम राजभर पुत्र जीतेन्द्र राजभर उम्र 22 वर्ष निवासी भांदो थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को भांदो मोड मार्टिनगंज से समय करीब 8.25 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा बरामद किया गया तथा अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त–* शुभम राजभर पुत्र जीतेन्द्र राजभर उम्र 22 वर्ष निवासी भांदो थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी-* घटना में प्रयुक्त डण्डा
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह यादव, 2. हे0का0 तेरसू यादव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।






