TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़। राहगीरों से झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छिनैती करने वाले गैंग के 04 सदस्य गिरफ्तार
पूर्व की घटना- दिनांक 29.12.2025 को आवेदक अमर सिंह पुत्र विनोद कुमार सिंह ग्राम मुहब्बतपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना मुबारकपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया था कि दिनांक 18.12.2025 की शाम को महलिया के पास से 02 बाईक सवार ने आवेदक का मोबाईल फोन झीन लिये जिसके के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 550/2025 धारा 304 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 01.01.2026 को उ0नि0 प्रमोद यादव मय हमराह, उ0नि0 आशुतोष मौर्य मय व धर्मराज यादव मय हमराह हमराह द्वारा बनकट बाजार में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग कर रहे थे कि सूचना प्राप्त हुयी कि 04 व्यक्ति बिजरवा अण्डरपास के नीचे खड़े होकर चोरी की मोबाइल खरीदने व बेचने की बात कर रहें हैं जिनके पास चोरी के मोबाइल व अवैध तमंचा-कारतूस हैं । इस सूचना पर उ0नि0 प्रमोद यादव मय हमराह, उ0नि0 आशुतोष मौर्य मय व धर्मराज यादव मय हमराह हमराह द्वारा विजरवा अण्डर पास से अभियुक्त 1- मोहन कुमार उर्फ मनोज पुत्र बहादुर निवासी ग्राम नूरूद्दीनपुर हिन्दु पट्टी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 27 वर्ष को 20 अदद मोबाइल फोन, 1100/- रूपये के साथ अभियुक्त 2-सूरज यादव पुत्र विजय कुमार यादव निवासी छत्तरपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 24 वर्ष को 03 अदद मोबाइल फोन व 600 रुपये के साथ अभियुक्त 3- प्रियांशु मौर्य पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी हीरापट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष को 04 अदद मोबाइल फोन व 1000/-रुपये के साथ, अभियुक्त 4-राज राजभर पुत्र पतिराम राजभर निवासी ग्राम सियरहा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष को 02 अदद मोबाइल फोन व 300 रुपये व 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। तथा बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल के कागजात न होने के कारण ईचालान ऐप के माध्यम से अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया । गिरफ्तारी व बरादमगी के आधार पर अभियुक्त मोहन कुमार उर्फ मनोज, सूरज यादव, प्रियांशु मौर्य को उनके द्वारा कृत्य अपराध का बोध कराते हुए अन्तर्गत धारा 317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस में व अभियुक्त राज राजभर को उसके द्वारा कृत्य अपराध का बोध कराते हुए अन्तर्गत धारा 317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस व 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर समय करीब 01.53 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि मोहन कुमार की अंजान शहीद में मोबाइल रिपेयरिग की दुकान है औऱ अन्य लोग सूरज यादव, सिप्पू यादव, प्रियांशु मौर्य, आदर्श सिंह, शुभम कुमार, राज राजभर रास्तों पर चल रहे राहगीरों से झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन लेते हैं और मोहन कुमार को ले आकर दे देते है, तथा मोहन उक्त फोन को 1500-2000/- रुपये में बेच देता है तथा जो मोबाइल नहीं बिकती उनका समान निकाल कर रिपेयरिंग में प्रयोग कर लेता है।
बरामदगी का विवरण- 01 तमन्चा व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 29 अदद मोबाइल फोन
पंजीकृत अभियोगः- मु0अ0सं0 03/2026 धारा 317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
मु0अ0सं0 04/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट थाना मुबारकपुर, आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1.सूरज यादव पुत्र विजय कुमार यादव निवासी छत्तरपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. प्रियांशु मौर्य पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी हीरापट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
3. राज राजभर पुत्र पतिराम राजभर निवासी ग्राम सियरहा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
4. मोहन कुमार उर्फ मनोज पुत्र बहादुर निवासी ग्राम नूरूद्दीनपुर हिन्दु पट्टी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहासः-
अभियुक्त सूरज यादव पुत्र विजय कुमार यादव निवासी छत्तरपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
• मु0अ0सं0 03/2026 धारा 317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
अभियुक्त प्रियांशु मौर्य पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी हीरापट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
• मु0अ0सं0 550/2025 धारा 304 BNS थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
• मु0अ0सं0 03/2026 धारा 317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
अभियुक्त राज राजभर पुत्र पतिराम राजभर निवासी ग्राम सियरहा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
• मु0अ0सं0 550/2025 धारा 304 BNS थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
• मु0अ0सं0 03/2026 धारा 317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
• मु0अ0सं0 04/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
अभियुक्त मोहन कुमार उर्फ मनोज पुत्र बहादुर निवासी ग्राम नूरूद्दीनपुर हिन्दु पट्टी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
• मु0अ0सं0 03/2026 धारा 317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 प्रमोद यादव मय हमराह, उ0नि0 आशुतोष मौर्य मय हमराह, उ0नि0 धर्मराज यादव मय हमराह थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।






