TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना : गम्भीरपुर, जनपद : आजमगढ़ सर्राफा कारोबारी पर फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार, गम्भीरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
दिनांक 30.12.2024 को वादी श्री पप्पू सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह, निवासी बिन्द्राबाजार, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 29.12.2024 को समय लगभग 18.30 बजे बिन्द्राबाजार स्थित उनकी सर्राफा दुकान पर अभियुक्तों 01. फरदीन पुत्र फिरोज अहमद, निवासी दाउदपुर, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ 02. हेसाम पुत्र रफीक, निवासी सिरसाल, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ द्वारा दुकान से सामान मांगने पर मना किए जाने के कारण जान से मारने की नीयत से कट्टे से फायर किया गया, जिससे वादी गोली लगने से घायल हो गया। इस संबंध में थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 458/24 धारा 109 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
➡️ उक्त घटना के पश्चात दिनांक 30.12.2024 को तत्कालीन थानाध्यक्ष थाना गम्भीरपुर बसन्त लाल द्वारा उक्त अभियुक्त के कब्जे से एक देशी पिस्टल 32 बोर, 03 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस तथा मोटरसाइकिल गिरफ्तार किया गया था, इस संबंध में थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 459/24 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही :-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा जनपद में लूट, हत्या, गोवध एवं चोरी जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थानाध्यक्ष गम्भीरपुर की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा दिनांक 16.12.2025 को गैंग चार्ट का अनुमोदन किया गया। तदनुसार दिनांक 01.01.2026 को थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 01/2026 धारा 2(ख)(I)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप अधिनियम, 1986 पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण :-
आज दिनांक 02.01.2026 को उ0नि0 योगेश सरोज मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम राजीपुर रजमों से समय लगभग 11.30 बजे *गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त *फरदीन पुत्र फिरोज अहमद को गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-
01. फरदीन पुत्र फिरोज अहमद, निवासी दाउदपुर, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़, हाल मुकाम : आवक थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास :-
क्रम मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 मु0अ0सं0 458/2024 , धारा 109 बीएनएस, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
2 मु0अ0सं0 459/2024, धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
3 मु0अ0सं0 01/2026, धारा 2(ख)(I)/3(1) यूपी गिरोहबंद अधि0 थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली टीम :-
01. उ0नि0 योगेश सरोज, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़
02. कां0 मिथिलेश कुमार, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़
03. कां0 रमेश यादव, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़
04. कां0 आनन्द यादव, थाना गम्भीरपुर, आजमगढ़






