*TV20 NEWS || AZAMGARH साइबर ठगी के शिकार स्वास्थ्य विभाग कर्मी की ₹25,000 की धनराशि त्वरित पुलिस कार्रवाई से वापस कराई गई*

*प्रेस नोट*
*थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़*
*साइबर ठगी के शिकार स्वास्थ्य विभाग कर्मी की ₹25,000 की धनराशि त्वरित पुलिस कार्रवाई से वापस कराई गई*

*घटना का विवरण –*
आवेदक श्री उमेश कुमार भारती पुत्र जनक कुमार, निवासी पल्हनी, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, जो पेशे से स्वास्थ्य विभाग में कर्मी हैं, द्वारा अपने एक मित्र को ₹25,000/- की धनराशि पेटीएम के माध्यम से प्रेषित की गई थी, किंतु त्रुटिवश उक्त धनराशि किसी अन्य व्यक्ति के खाते में स्थानांतरित हो गई।
➡️इस संबंध में आवेदक द्वारा साइबर शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर थाना सिधारी की साइबर टीम द्वारा साइबर सेल आजमगढ़ से तकनीकी सहयोग प्राप्त करते हुए त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की गई। नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत आवेदक श्री उमेश कुमार भारती की ₹25,000/- की धनराशि पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
*जागरूकता संदेश –*
आवेदक को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी फर्जी कॉलर के साथ अपनी निजी जानकारी अथवा ओटीपी साझा न करें। यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी होती है तो उसकी तत्काल सूचना साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, *वेबसाइट* www.cybercrime.gov.in अथवा अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन स्थित साइबर हेल्प डेस्क पर दें।
*पुलिस टीम का विवरण –*
उ0नि0 विधनेश वर्मा
उ0नि0 नीतीश सिंह
हे0का0 शैलेश कुमार
का0 महेश कुमार
म0आ0 रीना यादव
थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़