*TV20 NEWS || AZAMGARH :आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार*

*प्रेस नोट*
*थाना – गम्भीरपुर | जनपद – आजमगढ़*
*दिनांक – 04.01.2025*
*आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार*

*पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण:-*
दिनांक 12.10.2024 को वादी थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी पुत्री कुछ लोगों द्वारा मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर वादी की पुत्री द्वारा दिनांक 10.10.2024 को आत्महत्या कर ली गई। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 380/2024, धारा 108 बीएनएस, (दिनांक घटना 06.10.2024 से 10.10.2024) पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्ता पूजा पत्नी लखेन्दर का नाम प्रकाश में आया, जो गिरफ्तारी से फरार चल रही थी।
*गिरफ्तारी का विवरण:-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष गम्भीरपुर के नेतृत्व में दिनांक 04.01.2025 को—समय लगभग 12:10 बजे, मुहम्मदपुर फरिया मोड़, से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्ता पूजा पत्नी लखेन्दर को गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण:-*
01. पूजा पत्नी लखेन्दर, निवासी ग्राम फैजुल्लाहपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
*पंजीकृत अभियोग:-*
01. मु0अ0सं0 380/2024, धारा 108 बीएनएस, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-*
1. उ0नि0 योगेश सरोज – थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
2. म0का0 श्रुति पाठक – थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
3. म0का0 प्रियंका गुप्ता – थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।