*TV20 NEWS || AZAMGARH :सामाजिक समरसता के लिए सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन – 18 जनवरी को आजमगढ़ में*

सामाजिक समरसता सामूहिक खिचड़ी भोज 18 जनवरी को
आजमगढ़। समाज में व्याप्त जातिवाद, धर्मवाद, छुआछूत, ऊंच नीच की कुरीतियो को दूर कर समाज में समरसता लाने हेतु सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन 18 जनवरी 2026 दिन रविवार को नगर के अग्रसेन कन्या इंटर कालेज आजमगढ़ में दोपहर 12 बजे से किया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए
संकल्प फाउण्डेशन के उपाध्यक्ष, सभासद एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला योजना समिति के सदस्य मोहम्मद अफज़ल ने दी। मोहम्मद अफजल ने कहाकि वर्षो से हम लोग मरसता लाने हेतु सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन करते चले आ रहे है। इस भोज में समाज के सभी लोग शामिल होंगे।उन्होंने सभी से अपील किया किं उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनावे।
निवेदक
मोहम्मद अफजल

(सभासद) मोहल्ला गुरूटोला अनंतपुरा