*TV20 NEWS || AZAMGARH :उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 03 पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित*
*प्रेस–विज्ञप्ति*
*दिनांक : 19.01.2026*
*जनपद : आजमगढ़*
*उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 03 पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ *डॉ0 अनिल कुमार* द्वारा आज दिनांक 19.01.2026 को पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत थाना तरवाँ, जनपद आजमगढ़ में पंजीकृत एक महत्वपूर्ण अभियोग में *प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया अभियुक्त अखण्ड प्रताप सिंह* को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 03 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सम्मानित पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा जनपद के अन्य पुलिसकर्मियों को भी उनसे प्रेरणा लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
*प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों का विवरण—*
1. मुख्य आरक्षी गजानन सरोज — मॉनिटरिंग सेल, जनपद आजमगढ़
2. मुख्य आरक्षी अजय कुमार सिंह — कोर्ट पैरोकार, जनपद आजमगढ़
3. आरक्षी अरविंद कुमार कुशवाहा — कोर्ट मोहर्रिर, जनपद आजमगढ़
उक्त पुलिसकर्मियों द्वारा ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत *मुकदमा अपराध संख्या 113/2019, धारा 147A/229A भा0द0वि0, थाना तरवाँ, जनपद आजमगढ़ में प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया अभियुक्त अखण्ड प्रताप सिंह को सजा दिलाने में प्रभावी एवं सराहनीय योगदान* दिया गया।
➡️ इसी क्रम में आज दिनांक 19.01.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल की उपस्थिति में उक्त तीनों पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।






