*TV20 NEWS || AZAMGARH:टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए सभी एकजुट होकर साथ आए – मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन‌ .आर . वर्मा*

टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए सभी एकजुट होकर साथ आए – मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन‌ .आर . वर्मा

सबको मिलकर टीबी के खिलाफ हमें एक जन आंदोलन के रूप में कार्य करना होगा – उप जिला छय रोग अधिकारी डॉ. बी. पी. सिंह

टीबी रोग को जड़ से खत्म करने के लिए सामूहिक संकल्प के साथ करना होगा काम – वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी. के. पटेल SMO (PGI Azamgarh )

आजमगढ़ / मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन आर वर्मा ने आज दिनांक 28/1/2026 को ए एन एम ट्रेनिंग सेंटर आजमगढ़ के सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा, डॉ वाई प्रसाद जिला छय रोग अधिकारी आजमगढ़, डॉ. बी. पी. सिंह उप जिला छय रोग अधिकारी आजमगढ़ , डॉ. बी. के. पटेल SMO (PGI ) Azamgarh के द्वारा संयुक्त रूप से सरस्वती जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने टी बी रोग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमें कोरोना की तर्ज पर प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर टीबी रोग के बारे में दी जा रही निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का किया जाए प्रचार-प्रसार मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन .आर. वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2027 तक टीबी यानी ट्यूबरक्लोसिस जैसी खतरनाक बीमारी को खत्म करने का संकल्प लिया गया है ।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा टीबी हारेगा-देश जीतेगा का नारा दिया गया है। इसी संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंभीरता व योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीबी रोग को जड़ से खत्म करने के लिए सामूहिक संकल्प के साथ धरातल स्तर पर काम करना होगा। इसके साथ-साथ ईंट भट्टे पर काम कर रहे मजदूर कॉलोनियों व ग्रामीण क्षेत्रों में फोकस किया जाए ताकि कोई भी टीबी रोग मरीज उपचार से वंचित न रह पाए । प्रदेश में टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए सभी को एकजुट होकर साथ आना होगा । और सभी का सहयोग मिलेगा, तभी हमारा यह नारा ‘टीबी हारेगा देश जीतेगा सफल होगा। उप जिला छय रोग अधिकारी बी पी सिंह ने ग्रामीण चिकित्सको को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको मिलकर टीबी के खिलाफ हमें एक जन आंदोलन के रूप में कार्य करना होगा तभी 2027 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी रोग मुक्त भारत के सपने को साकार किया जा सकता है। डा. वाई प्रसाद जिला छय रोग अधिकारी आजमगढ़ ने कहा कि प्रदेश से टीबी उन्मूलन के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा ताकि प्रदेश को वर्ष 2027 तक टीबी मुक्त बनाया जा सके। प्रदेश में टीबी रोग को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है तथा महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसके चलते सरकार ने यह निर्णय लिया है कि जो भी व्यक्ति अपने आसपास टीबी ग्रस्त मरीज को देखते हैं या जानकारी होती है तो जिला चिकित्सालय या समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजकर टी बी की जांच कराकर समुचित उपचार प्रदान किया जा सके। उन्होंने आह्वावन किया कि टीबी मुक्त भारत के मिशन की सफलता के लिए समाज का हर वर्ग आगे आकर अपना सहयोग व योगदान दें और ग्रामीण स्तर पर प्रचार-प्रसार के माध्यम से नागरिकों को टीबी उन्मूलन के बारे में जागरूक करें । इसके साथ-साथ आमजन को सरकार द्वारा टीबी रोगियों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी अवगत करवाया जाए । ताकि कोई भी टीबी रोगी उपचार या सुविधाओं से वंचित न रहे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी. के. पटेल SMO ( PGI Azamgarh ) ने बताया कि ग्रामीण चिकित्सक साथी या अन्य कोई भी व्यक्ति अगर टीबी मरीज को लेकर हमारे पास आता है । और टेस्ट करवाने पर मरीज टीबी से पीडित पाया जाता हैं तो उसे हमारे तरफ से प्रोत्साहन दिया जाएगा डॉ. बी. के. पटेल ने बताया कि जिला में विभिन्न जांच केंद्रों पर टीबी रोगियों की निशुल्क जांच व उपचार किया जाता है। टीबी मरीज का 6 से 9 माह का कोर्स होता है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी जांच केंद्रों पर रोगियों की जांच निशुल्क की जाती है। जांच केंद्रों पर रोगी के बलगम के सैंपल की जांच करवाई जाती हैं और जांच में यदि टीबी पाई जाती है तो अगले दो दिनों मे उसका ईलाज शुरू कर दिया जाता है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता कैंप लगाए जाते हैं
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी. के. पटेल SMO ( PGI Azamgarh ) ने आजमगढ़ जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार के अथक प्रयास से आज जनपद को युवा उधमि रोजगार में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ जो हम लोगो को गर्व की बात है । उन्होंने कहा कि यूपी दिवस के अवसर पर आजमगढ़ जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी सम्मानित करके जनपद का नाम रोशन‌ किया मैं माननीय मुख्य मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का धन्यवाद करते हुए आजमगढ़ जिलाधिकारी महोदय को बधाई दी उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी महोदय कार्यभार ग्रहण करते ही जिलाधिकारी ने तमसा नदी को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए उठाई जिम्मेदारी उन्होंने ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी ने जनपद की तमसा नदी की चर्चा मन की बात में की इसी के साथ ही प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान मे सहयोग देने वाले चिकित्सको को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन‌ .आर. वर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों ग्रामीण चिकित्सक उपस्थित रहे ।