*TV20 NEWS || AZAMGARH:ड्राफ्ट जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट (DSR) सार्वजनिक, 30 दिनों के लिए टिप्पणियों/आपत्तियों के लिए आमंत्रित*
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आजमगढ़।
——————————–
आजमगढ़ 28 जनवरी– अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री गम्भीर सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि शासनादेश के क्रम में तथा Subtainable sand Mining Mangement Guldelines 2016 तथा Enforcement and Monitoring Guldelines for sand Mining 2020 एवं SEAC/SEIAA द्वारा बैठक दिनांक-02.02.2024 में तैयार की गयी Standard Operating Procedure (SOP) के आधार पर जनपद आजमगढ़ में ड्राफ्ट जिला सर्वेक्षण रिर्पाेट (डी०एस०आर०) तैयार किया गया है जिसे गठित एसडीसी समिति द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है।
उक्त ड्राफ्ट जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट को उपयुक्त पाये जाने के दृष्टिगत ड्राफ्ट प्रारूप की प्रति को सर्वसाधारण से टिप्पणी/आपत्ति प्राप्त किये जाने हेतु जनपद आजमगढ़ की पब्लिक डोमेन https://azamgarh.nic.in पर 30 दिन (24.01.2026 से 22.02.2026) के लिए अपलोड किया कर दिया गया है तथा कार्यालय अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) आजमगढ़ तथा खनन अनुभाग-आजमगढ़ के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया है। सर्वसाधारण से प्राप्त टिप्पणीयों/आपत्तियों पर विचार किया जायेगा और उपयुक्त पाये जाने पर उन्हे अंतिम रूप दी जाने वाली जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट में शामिल किया जायेगा। यदि कोई व्यक्ति उक्त के सम्बन्ध में अपना सुझाव/आपत्ति देना चाहते है तो वह 30 दिन के अन्दर कार्यालय जिलाधिकारी खनन अनुभाग में अपना सुझाव आपत्ति दे सकता है।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-28.01.2026——–





