*TV20 NEWS || AZAMGARH :राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान*
*प्रेस-नोट*
*यातायात पुलिस, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक – 29.01.2026*
*राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान*
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत दिनांक *29.01.2026* को *सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री अतुल कुमार यादव एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात जनपद आजमगढ़ श्री संजय कुमार पाल* के नेतृत्व में यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों/तिराहों पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पी0ए0 सिस्टम के माध्यम से आमजन, राहगीरों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं कराने के लिए जागरूक किया गया। लोगों को हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, जेब्रा क्रॉसिंग एवं ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
➡️ *यातायात पुलिस द्वारा यह संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन न केवल कानूनी दायित्व है, बल्कि यह स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।*





