*TV20 NEWS || AZAMGARH :युवती को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस-विज्ञप्ति*

*थाना – अहरौला, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक – 29.01.2026*

*युवती को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

थाना अहरौला पर पंजीकृत मु0अ0सं0 428/2025 अंतर्गत धारा 87/69/115(2)/351(3) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

*पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक 06.12.2025 को थाना अहरौला पर एक युवती के घर से चले जाने एवं वापस न आने के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 428/2025 अंतर्गत धारा 87/69/115(2)/351(3) बीएनएस में विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त *अभिषेक कुमार* का नाम प्रकाश में आया।

*गिरफ्तारी का विवरणः-*
आज दिनांक 29.01.2026 को उ0नि0 नितेश कुमार चौबे द्वारा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग/तलाशी के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अभिषेक कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार, निवासी – ग्राम मुडियार, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र – लगभग 21 वर्ष को बरसातीगंज पुल के पास से समय 10.35 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्त:-*
01. अभिषेक कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार, निवासी – ग्राम मुडियार, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र – लगभग 21 वर्ष

*पंजीकृत अभियोग:-*
01. मु0अ0सं0 428/2025, धारा 87/69/115(2)/351(3) बीएनएस, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-*
• उ0नि0 नितेश कुमार चौबे,थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़
• हे0का0 विमलेश तिवारी,थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़
• हे0का0 राकेश सिंह,थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़