*TV20 NEWS || AZAMGARH :किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने व शारीरिक शोषण करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट*
*थाना– बरदह, जनपद आजमगढ़*
*किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने व शारीरिक शोषण करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना/संक्षिप्त विवरण—*
दिनांक 11.01.2026 को वादी द्वारा थाना बरदह पर सूचना दी गई कि दिनांक 10.01.2026 को उनकी नाबालिग पुत्री प्रातः लगभग 07:30 बजे विद्यालय जाने हेतु घर से निकली थी, परंतु विद्यालय नहीं पहुँची। खोजबीन के दौरान ज्ञात हुआ कि एक युवक द्वारा उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है।
प्राप्त सूचना के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 11/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 27.01.2026 को अपहृता की सकुशल बरामदगी की गई। पीड़िता के बयान के आधार पर अभियोग में धारा 65(1) बीएनएस तथा धारा 5(एल)/6 पाक्सो अधिनियम की वृद्धि की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण—*
आज दिनांक 29.01.2026 को उ0नि0 उमेश चन्द्र यादव मय हमराह द्वारा अभियुक्त रीतिक डावला पुत्र बबलू (विकाश) निवासी— वार्ड संख्या 46/62, धानक मोहल्ला, इंदिरा चौक थाना— जवाहर नगर, जनपद— श्रीगंगानगर (राजस्थान) को समय लगभग 11:30 बजे चौकी मोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—*
रीतिक डावला पुत्र बबलू (विकाश) निवासी— वार्ड संख्या 46/62, धानक मोहल्ला, इंदिरा चौक थाना— जवाहर नगर, जनपद— श्रीगंगानगर (राजस्थान)
*आपराधिक इतिहास—*
मु0अ0सं0 11/26 धारा 87, 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 5(एल)/6 पाक्सो अधिनियम थाना— बरदह, जनपद— आजमगढ़
*गिरफ्तारी करने वाली टीम—*
1. उ0नि0 उमेश चन्द्र यादव, थाना बरदह, आजमगढ़
2. मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र यादव, थाना बरदह, आजमगढ़