TV 20 NEWS || AZAMGARH : जनपद– आजमगढ़ मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित, एक परिवार में कराया गया सफल समझौता

जनपद– आजमगढ़
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित, एक परिवार में कराया गया सफल समझौता
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में, मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत दिनांक 28.01.2026 को थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान कुल 05 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को दूरभाष/नोटिस के माध्यम से मीडिएशन हेतु आमंत्रित किया गया, जिसमें 03 प्रकरणों में दोनों पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित हुई। अथक प्रयासों के फलस्वरूप 01 प्रकरण में सफलतापूर्वक समझौता कराया गया, जिसमें पति द्वारा कम दान-दहेज के कारण मारपीट एवं घर से निकालने का आरोप अंकित था। शेष 02 पत्रावलियों को अन्य कारणों से बंद किया गया।
नई किरण परियोजना के माध्यम से पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर बिखरते परिवारों को पुनः एक सूत्र में बाँधने का सतत प्रयास किया जा रहा है, जिससे माननीय पारिवारिक न्यायालयों पर कार्यभार में भी कमी आएगी।
कुल समझौते –01
1.सुमन सिंह पत्नी अजय कुमार सिंह, ग्राम- कनेरी, थाना-सादात, जनपद-गाजीपुर ।