*TV20 NEWS || AZAMGARH :साइबर फ्राड का ₹28,000/- पीड़ित को वापस कराया गया*

*प्रेस–विज्ञप्ति*
*थाना– सिधारी, जनपद– आजमगढ़*
*साइबर फ्राड का ₹28,000/- पीड़ित को वापस कराया गया*
*घटना का संक्षिप्त विवरण—*
आवेदक श्री देवेन्द्र कुमार पुत्र शिवचन्द राम, निवासी खोजापुर चकडीह, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ द्वारा ऑनलाइन वीजा के लिए आवेदन किया गया था। इसी दौरान एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल कर स्वयं को वीजा प्रदाता बताते हुए 1–2 माह में कनाडा वीजा उपलब्ध कराने का झांसा दिया गया। आवेदक द्वारा विश्वास कर ऑनलाइन माध्यम से धनराशि भेज दी गई।
बाद में ठगी का आभास होने पर आवेदक द्वारा साइबर शिकायत संख्या 2311xxxxxxx दर्ज कराई गई, जो थाना सिधारी पर प्राप्त हुई।
शिकायत पर थाना सिधारी की साइबर टीम द्वारा साइबर सेल आजमगढ़ से तकनीकी सहयोग लेते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई, जिसके परिणामस्वरूप नियमानुसार कार्यवाही करते हुए ₹28,000/- (अट्ठाईस हजार रुपये) की धनराशि पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
*जनसामान्य से अपील—*
आवेदक को साइबर अपराधों से सतर्क रहने हेतु जागरूक किया गया कि किसी भी अज्ञात कॉल/मैसेज पर अपनी निजी जानकारी अथवा ओटीपी साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, वेबसाइट www.cybercrime.gov.in अथवा अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन स्थित साइबर हेल्प डेस्क पर संपर्क करें।
*पुलिस टीम—*
1. उ0नि0 नीतीश सिंह
2. का0 महेश कुमार
3. का0 पवन गुप्ता
4. म0आ0 रीना यादव
साइबर टीम, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़