*TV20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ को मिली बड़ी सड़क परियोजना की सौगात: 15 किमी लंबा 4-लेन दक्षिण–पूर्व बाईपास ₹1279 करोड़ में बनेगा, शहर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत*
आजमगढ़ मा0 सांसद श्री धर्मेंद्र यादव जी की पहल से आजमगढ़ को मिली बड़ी सौगात
केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने सांसद आजमगढ़ के प्रस्ताव पर। स्वीकृति प्रदान कर आजमगढ़ को दी बड़ी सड़क परियोजना की सौगात। जिसमें
15 किमी लंबा 4-लेन दक्षिण–पूर्व बाईपास के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
शहर का यह बाईपास का निर्माण ₹1279.13 करोड़ की लागत से होगा।परियोजना में बाईपास पर बनेगा 1 फ्लाईओवर, 2 इंटरचेंज, सर्विस रोड और दोनों ओर स्लिप रोड की भी व्यवस्था दी गई है।
बाईपास को रिंग रोड के रूप में किया जाएगा विकसित।
NH-28, NH-128B और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से दी जाएगी सीधी कनेक्टिविटी।
आजमगढ़ में अब ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत, शहर के अंदर भीड़भाड़ होगी कम
आजमगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार।





