*TV20 NEWS || AZAMGARH :चोरी गई मोबाइल टावर की बैट्री के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस–नोट*
*थाना– निजामाबाद, जनपद– आजमगढ़*
*चोरी गई मोबाइल टावर की बैट्री के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
*1. पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण—*
दिनांक 13.01.2026 को वादी श्री संजीव यादव पुत्र देवनारायण यादव, निवासी ग्राम कारवभार, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि वह निजामाबाद क्षेत्र में इण्डस कम्पनी में टेक्नीशियन पद पर कार्यरत हैं। दिनांक 12.01.2026 की सुबह गौसपुर साइट पर पहुंचने पर पाया गया कि सेल्टर का ताला तोड़कर उसमें लगी ऐमरान कम्पनी की 02 अदद मोबाइल टावर बैट्री (200 AH) अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गई है।
उक्त संबंध में थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 14/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*2. गिरफ्तारी का विवरण—*
आज दिनांक 31.01.2026 को उ0नि0 चन्द्रजीत यादव व उ0नि0 दिलीप आनन्द मय पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वांछित अभियुक्त की तलाश के दौरान सेण्टरवा मोड़, असनी पुल से आगे रोड के पास ढाल के निकट मुखबिर की सूचना पर दो व्यक्तियों को पकड़ा गया।
पूछताछ में प्रथम व्यक्ति ने अपना नाम दुलार चन्द कुमार पुत्र अवधेश चौहान, निवासी मंगर चक, थाना एण्टी पीसी बाढ़, जिला पटना (बिहार), उम्र लगभग 20 वर्ष बताया तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम सूरज यादव पुत्र रामअवतार यादव, निवासी जमीनवारी, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़, उम्र 23 वर्ष बताया।
जामा तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई 02 अदद मोबाइल टावर बैट्री बरामद की गई। अभियुक्तों को समय करीब 10:35 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। बाद में नियमानुसार माननीय न्यायालय भेजा गया।
*3. पंजीकृत अभियोग—*
मु0अ0सं0 14/26, धारा 305ए, 317(2) बीएनएस, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
*4. गिरफ्तार अभियुक्त—*
1. दुलार चन्द कुमार पुत्र अवधेश चौहान, निवासी मंगर चक, थाना एण्टी पीसी बाढ़, जिला पटना (बिहार), उम्र लगभग 20 वर्ष
2. सूरज यादव पुत्र रामअवतार यादव, निवासी जमीनवारी, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़, उम्र 23 वर्ष
*5. बरामदगी—*
02 अदद मोबाइल टावर बैट्री
*6. गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—*
1. उ0नि0 चन्द्रजीत यादव
2. उ0नि0 दिलीप आनन्द
3. हे0का0 धर्मेन्द्र यादव
4. का0 अवधेश सिंह
5. का0 संजय पाण्डेय
6. का0 सुशील राम
7. हे0का0 जगदीश सोनकर
8. हे0का0 अखिलेख सिंह थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़