*TV20 NEWS || AZAMGARH :आपसी विवाद में जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा एवं शांति व्यवस्था भंग करने के अभियोग में 03 अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस–विज्ञप्ति*
*थाना– निजामाबाद, जनपद– आजमगढ़*
*आपसी विवाद में जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा एवं शांति व्यवस्था भंग करने के अभियोग में 03 अभियुक्त गिरफ्तार*
*1. पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण—*
दिनांक 23.01.2026 को थाना निजामाबाद के उ0नि0 चन्द्रजीत यादव द्वारा दिनांक 08.01.2026 को प्रातः लगभग 09:00 बजे ग्राम बारीखास में घटित मारपीट एवं एक-दूसरे पर जानलेवा हमले की घटना की जांच की गई।
जांच में पाया गया कि प्रथम पक्ष—
1. विमला देवी पत्नी स्व0 हरेन्द्र चौहान
2. विनीता देवी पत्नी हरेन्द्र चौहान
तथा द्वितीय पक्ष—सरिता देवी पत्नी जगदीश चौहान व गोविन्द पुत्र भगेलू चौहान
निवासीगण ग्राम बारीखास, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ के मध्य नल से पानी लेते समय पानी गिरने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। विवाद के दौरान दोनों पक्षों द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से बांस के डंडे से एक-दूसरे के सिर पर प्रहार कर घायल किया गया।
सूचना पर मौके पर पहुंचे बीट आरक्षी अनिल गुप्ता द्वारा समझाने का प्रयास किया गया, किन्तु दोनों पक्ष और अधिक उग्र हो गए तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए शांति व्यवस्था भंग की गई एवं एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दी गई।
उक्त संबंध में थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 25/26 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3), 221 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*2. गिरफ्तारी का विवरण—*
आज दिनांक 31.01.2026 को उ0नि0 लाला राम मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमे में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु ग्राम बारीखास में दबिश दी गई, जहां अभियुक्तगण—
1. विमला देवी पत्नी स्व0 हरेन्द्र चौहान, उम्र लगभग 55 वर्ष
2. विनीता देवी पत्नी हरेन्द्र चौहान, उम्र लगभग 28 वर्ष
3. सरिता देवी पत्नी जगदीश चौहान, उम्र लगभग 34 वर्ष
निवासीगण ग्राम बारीखास, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ अपने घर पर मौजूद मिलीं। अभियुक्ताओं को उनके अपराध से अवगत कराते हुए समय 18:39 बजे महिला पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्ताओं को नियमानुसार माननीय न्यायालय/जेल भेजा गया।
*3. पंजीकृत अभियोग—*
मु0अ0सं0 25/26, धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3), 221 बीएनएस, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़।
*4. गिरफ्तार अभियुक्तगण—*
1. विमला देवी पत्नी स्व0 हरेन्द्र चौहान, उम्र लगभग 55 वर्ष
2. विनीता देवी पत्नी हरेन्द्र चौहान, उम्र लगभग 28 वर्ष
3. सरिता देवी पत्नी जगदीश चौहान, उम्र लगभग 34 वर्ष
(निवासीगण ग्राम बारीखास, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़)
*5. बरामदगी—*
02 अदद आला-ए-जुर्म (बांस के डंडे)
*6. गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—*
1. उ0नि0 लाला राम
2. उ0नि0 दिलीप आनन्द
3. का0 संजय पाण्डेय
4. का0 अवधेश सिंह
5. म0का0 आकांक्षा तिवारी
6. म0का0 सुमन गौड
थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़





