*TV20 NEWS || AZAMGARH :दुकान में सेंध लगाकर चोरी करने वाले 02 वांछित अभियुक्त चोरी के सामान व कुल ₹6,450/- नगद के साथ गिरफ्तार*
*प्रेस–विज्ञप्ति*
*थाना– कप्तानगंज, जनपद– आजमगढ़*
*दिनांक– 31.01.2026*
*दुकान में सेंध लगाकर चोरी करने वाले 02 वांछित अभियुक्त चोरी के सामान व कुल ₹6,450/- नगद के साथ गिरफ्तार।*
*घटना का संक्षिप्त पूर्व विवरण—*
दिनांक *30.01.2026* को वादी श्री *रिंकू यादव* पुत्र चन्द्रधारी यादव, निवासी ग्राम नेवादा, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक *29.01.2026* को रात्रि लगभग *23:00 बजे* अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी दुकान में सेंध काटकर दुकान के अंदर से *₹18,500/- नगद,* लगभग *22 लीटर सरसों का तेल* एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया। उक्त संबंध में थाना कप्तानगंज पर *मु0अ0सं0 37/2026 धारा 331(2)/305 बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध* पंजीकृत किया गया।
*विवेचना के दौरान अभियुक्तों—*
1. *चन्द्रशेखर पुत्र शिवनाथ,* निवासी ग्राम चौबेपुर परसमनपुर, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़
2. *सुनील पुत्र सूर्यभान,* निवासी ग्राम नेवादा, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया तथा बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में *धारा 317(2) बीएनएस* की वृद्धि की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण—*
दिनांक *31.01.2026* को उ0नि0 *अमन तिवारी* मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्तों *चन्द्रशेखर पुत्र शिवनाथ,* निवासी ग्राम चौबेपुर परसमनपुर, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ 02. *सुनील पुत्र सूर्यभान,* निवासी ग्राम नेवादा, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़ को *गोपलापुर पुलिया के पास से समय लगभग 04:30 बजे* गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग—*
01. मु0अ0सं0 *37/2026, धारा 331(2)/305/317(2) बीएनएस,* थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता—*
1. चन्द्रशेखर पुत्र शिवनाथ, निवासी ग्राम चौबेपुर परसमनपुर, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़
2. सुनील पुत्र सूर्यभान, निवासी ग्राम नेवादा, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़
*बरामदगी—*
• 01 लीटर की 06 बोतल बैल कोल्हू तेल
• 500 ग्राम की 10 बोतल बैल कोल्हू तेल
• 500 ग्राम के 06 पैकेट व्हील सर्फ
• ₹1/- पाउच वाले 10 पत्ते क्लिनिक प्लस शैम्पू
• ₹6,450/- नगद
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—*
01. उ0नि0 अमन तिवारी थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़
02. का0 विपिन कुमार पाण्डेय थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़
03. का0 इरफान अली थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़
04. का0 रविन्द्र यादव थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़





