*TV20 NEWS || AZAMGARH :मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस नोट*
*थाना– सरायमीर, जनपद– आजमगढ़*
*मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के क्रम में थाना सरायमीर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण—*
दिनांक 30.01.2026 को थाना सरायमीर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर ज्ञात हुआ कि दिनांक 28.01.2026 को एक नाबालिग बालिका को अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर जबरन भगा ले जाया गया। विरोध करने पर अभियुक्त द्वारा गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी भी दी गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 32/2026 अंतर्गत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान नाबालिग होने के दृष्टिगत पॉक्सो एक्ट की धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण—*
दिनांक 30.01.2026 को थाना सरायमीर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कस्बा सरायमीर क्षेत्र से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त—*
विकास गौड पुत्र बालगोविन्द, निवासी कस्बा सरायमीर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—*
उ0नि0 पंकज यादव
का0 विपिन पटेल
थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़
👉 मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए आजमगढ़ पुलिस उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा हेतु सतत् प्रतिबद्ध है।





