*TV20 NEWS || AZAMGARH :देवघर पुस्तक मेला में अरविंद चित्रांश की तीन पुस्तकें आकर्षण का केंद्र बनी है*
देवघर पुस्तक मेला में अरविंद चित्रांश की तीन पुस्तकें आकर्षण का केंद्र बनी है।
1 फरवरी 2026। गौरवशाली पूर्वांचल की भारतीय परंपरा में *29वां देवघर पुस्तक मेला* में राजसूर्य प्राकाशन के प्रभारी अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव एवं मीनू पब्लिकेशन दिल्ली एवं अन्य प्रकाशको द्वारा 23 जनवरी 2025 से 2 फरवरी 2026 तक लगे ऐतिहासिक 29वां देवघर पुस्तक मेला में कई प्रकाशको और हजारों पुस्तकों के बीच आजमगढ़ निवासी,पूर्वांचल के जाने-माने प्रमुख सामाजिक एवं सांस्कृतिककर्मी,लोककला संरक्षक एवं प्रधान संपादक अरविंद चित्रांश की तीन पुस्तकें- “गौरवशाली पूर्वांचल” (भारत की गौरव गाथा…..) एवं “भोजपुरी फिल्मों एवं लोक संगीत से भोजपुरी वासियों का सरोकार” और तीसरी पुस्तक भारतीय लोक संस्कृति एवं भोजपुरी भाषा,कला संस्कृति पर आधारित प्रसिद्ध लोकनाट्य- “बिटिया की विदाई” जो श्रीराम का आदर्श,सीता का त्याग और पारंपरिक संस्कार गीतों पर आधारित लोकनाट्य है। जिसकी 22 दिसंबर 2025 को अरविंद चित्रांश द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी सम्मेलन में 25वीं प्रस्तुति हो चुकी है।





