*TV20 NEWS || AZAMGARH :“परिवार परामर्श प्रकोष्ठ ‘नई किरण’ में 10 मामलों की सुनवाई, 01 प्रकरण में सफल समझौता”*
*प्रेस नोट*
*दिनांक – 01.02.2026*
*जनपद – आजमगढ़*
*श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद आजमगढ़ के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन* के पर्यवेक्षण में दिनांक *01.02.2026* को *थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़* परिसर स्थित *परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण* में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कुल *10 पत्रावलियों* में दोनों पक्षों को दूरभाष/नोटिस के माध्यम से सूचित कर मीडिएशन हेतु बुलाया गया, जिनमें से *09 प्रकरणों* में दोनों पक्ष उपस्थित रहे। अथक प्रयासों के उपरांत *01 पत्रावली में सफल समझौता कराया गया,* जिसमें पति द्वारा कम दान-दहेज के कारण मारपीट एवं घर से निकालने का आरोप था।
इसके अतिरिक्त—
➡️ *02 पत्रावलियों में दोनों दम्पत्ति कुशलता प्रकट करने आए।*
➡️ *04 पत्रावलियों को अन्य कारणों से बन्द किया गया।*
👉 *नई किरण परियोजना का उद्देश्य बिखरे हुए परिवारों को पुनः एक सूत्र में बाँधना है, जिससे न केवल पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान हो सके, बल्कि माननीय पारिवारिक न्यायालयों पर कार्यभार भी कम हो।*
*उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी—*
काउंसलर डॉ0 उमेशचन्द्र पाण्डेय, श्री गिरीश सिंह पटेल,
उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी (प्रभारी परिवार परामर्श प्रकोष्ठ),
उ0नि0 सत्यनारायण यादव (प्रभारी परिवार परामर्श प्रकोष्ठ),
आरक्षी जितेन्द्र कुमार शाह, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता,
महिला आरक्षी नेहा सिंह उपस्थित रहीं।
➡️ *कुल समझौते – 01*





