*TV20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ के 168 कृषक और उद्यमी उन्नत कृषि प्रशिक्षण हेतु उत्तराखंड और लखनऊ रवाना*
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आजमगढ़।
——————————–
आजमगढ़ 03 जनवरी– कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनान्तर्गत आज राज्य के बाहर कृषकों का प्रशिक्षण दल गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उद्धमसिंह नगर उत्तराखण्ड तथा सीमैप नगला उत्तराखण्ड, उत्तराखण्ड बीज विकास निगम हल्दी भेजा गया।
उप कृषि निदेशक आजमगढ़ द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण दल में जनपद के 66 प्रगतिशील कृषकों, पशुपालकों, मत्स्य एवं बकरी पालकों तथा अन्य कृषि संवर्गीय उद्यमियों को सम्मिलित किया गया है, जिससे वे उन्नत तकनीकी की जानकारी प्राप्त कर अपनी आय में गुणोत्तर वृद्धि कर सकें तथा अपने सम्पर्क में आने वाले कृषकों एवं उद्यमियों को भी उन्नत तकनीकी का हस्तानान्तरण कर सकें।
भ्रमण दल के कृषक/पशुपालक दिनांक-04/02/2026 से 10/02/2026 तक विभिन्न संस्थानों पर भ्रमण करते हुए ज्ञान प्राप्त करेंगे। इसके अतिरिक्त जनपद के 102 कृषकों का भ्रमण दल दिनांक-04/02/2026 से 08/02/2026 तक भ्रमण हेतु आई0आई0एस0आर0 लखनऊ, सीमैप लखनऊ, पद्म श्री रामसरण वर्मा का फार्म बाराबंकी, एक्सीलेन्स सेण्टर अयोध्या, कृषि विज्ञान केन्द्र मसौधा अयोध्या हेतु प्रस्थान किया।
भ्रमण दल को श्री परीक्षित खटाना आई0ए0एस0 मुख्य विकास अधिकारी महोदय, आजमगढ़ द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री गोपाल दास गुप्ता संयुक्त कृषि निदेशक, आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ एवं श्री आशीष कुमार उप कृषि निदेशक, आजमगढ़ एवं श्री हरिराज सिंह भूमि संरक्षण अधिकारी (ऊसर सुधार), आजमगढ़ एवं श्री शम्भू नाथ सिंह विषय वस्तु विशेषज्ञ, डा0 सी0एल0शर्मा प्रभारी उप परियोजना निदेशक (आत्मा) आजमगढ़ उपस्थित रहे।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-03.02.2026——–





