*TV20 NEWS || AZAMGARH :रमा हास्पिटल में 74 मरीजों को मिला निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श,जागरूक होकर जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य को रखे स्वस्थ्य : डा खुशबू,नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर से लाभांवित हुई महिलाएं*

रमा हास्पिटल में 74 मरीजों को मिला निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श
जागरूक होकर जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य को रखे स्वस्थ्य : डा खुशबू
निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर से लाभांवित हुई महिलाएं

आजमगढ़। रमा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निशुल्क कैम्प का आयोजन मंगलवार को नगर के नरौली स्थित रमा मल्टी स्पेशियालिटी हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में किया गया। कैम्प में 74 मरीजों को चिकित्सकीय परार्मश किया गया। इस दौरान स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ एमडी डा खुशबू सिंह ने कहा कि इस महीने में मौसम बदल रहा है काफी ठंड और गैलन शुरू हो गया है मौसम बदलता रहता है ऐसे में सजग रहते हुए गर्भवती महिलाएं अपना ख्याल रखें। अपने स्वास्थ्य को लेकर नियमित चेकअप कराते रहे और डॉक्टर के संपर्क में रहे। गर्भवती महिलाओं को अपनी देखभाल के साथ-साथ नवजात के टीकाकरण पर भी ध्यान देना चाहिए और डॉक्टर की सलाह के अनुसार सभी टीके लगवाने चाहिए। साथ ही इस समय में संक्रमण के बचाव के प्रति गंभीर रहे।
रमा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधक डा. अमित सिंह ने बताया कि उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने को हम कटिबद्ध है। इस निशुल्क कैम्प से अधिक से अधिक महिलाएं लाभांवित हो। इस बार 74महिलाओं का निःशुल्क जांच व प्रशिक्षण किया गया। हास्पिटल के व्यवस्थापक अविनाश सिंह ने बताया कि हर महीने की पहले मंगलवार को सुबह 11 बजे से 4 बजे तक सेवाओं का लाभ उठा सकते है।
इस अवसर पर व्यवस्थापक अविनाश सिंह, गौरव सिंह, मनीष सिंह, मोनू सिंह, विकास, नागेन्द्र मौर्य, सीमा अनिता गीता सहित आदि स्टाफ मौजूद रहे।