*TV20 NEWS || AZAMGARH :आजमगढ़ रिंग रोड निर्माण के श्रेय को लेकर चला आ रहा भ्रम समाप्त,केंद्रीय मंत्रालय के पत्र से स्थिति स्पष्ट*

विज्ञप्ति
प्रकाशनार्थ
दिनांक: 03 फरवरी, 2026
**आजमगढ़ रिंग रोड निर्माण के श्रेय को लेकर चला आ रहा भ्रम समाप्त
केंद्रीय मंत्रालय के पत्र से स्थिति स्पष्ट**
आजमगढ़।
आजमगढ़ शहर में प्रस्तावित दक्षिण-पूर्व रिंग रोड (बाईपास) के निर्माण के श्रेय को लेकर बीते चार दिनों से चल रही राजनीतिक बयानबाज़ी एवं भ्रम की स्थिति का पटाक्षेप हो गया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी पत्र से यह तथ्य स्पष्ट हो गया है कि उक्त परियोजना को माननीय सांसद, आजमगढ़ श्री धर्मेन्द्र यादव के अनुरोध के क्रम में स्वीकृति प्रदान की गई है।
केंद्रीय मंत्रालय के पत्र के अनुसार, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ शहर में यातायात जाम से स्थायी निजात दिलाने के उद्देश्य से ₹1279.13 करोड़ (रुपये एक हजार दो सौ उन्नासी करोड़ तेरह लाख मात्र) की लागत से 15 किलोमीटर लंबाई के 4-लेन दक्षिण-पूर्व बाईपास के निर्माण को मंजूरी दी गई है।
इस बाईपास के निर्माण से आजमगढ़ शहर में यातायात का दबाव कम होगा, भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा तथा आम नागरिकों को रोज़मर्रा के जाम से राहत मिलेगी। इसके साथ ही यह परियोजना क्षेत्र के औद्योगिक, व्यावसायिक एवं सामाजिक-आर्थिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगी।
उल्लेखनीय है कि ओपन रिंग रोड को लेकर पूर्व सांसद श्री दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ द्वारा लगातार भ्रामक दावे किए जा रहे थे और इस महत्वपूर्ण परियोजना का श्रेय स्वयं लेने का प्रयास किया जा रहा था। किंतु अब केंद्रीय मंत्रालय के आधिकारिक पत्र से वास्तविक स्थिति सार्वजनिक रूप से स्पष्ट हो गई ।