*TV20 NEWS || AZAMGARH :चोरी के मुकदमे का सफल अनावरण, चोरी के ₹7,230/- व 03 अदद ब्लेड कटर के साथ 03 अंतर्जनपदीय अभियुक्ताएं गिरफ्तार*

*प्रेस नोट, दिनांक – 04.02.2026*
*थाना – गम्भीरपुर, जनपद – आजमगढ़*

*चोरी के मुकदमे का सफल अनावरण, चोरी के ₹7,230/- व 03 अदद ब्लेड कटर के साथ 03 अंतर्जनपदीय अभियुक्ताएं गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण –*
दिनांक 12.01.2026 को वादिनी श्रीमती सविता द्वारा थाना गम्भीरपुर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें अंकित था कि दिनांक 09.01.2026 को मायके जाते समय ब्रिंदा बाजार के पास किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादिनी के कुछ जेवरात व ₹5,000/- नकद चोरी कर लिए गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 10/2026 धारा 303(2) बीएनएस, दिनांक घटना 09.01.2026, समय अज्ञात, बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण –*
आज दिनांक 04.02.2026 को उ0नि0 चन्द्र प्रकाश कश्यप मय उ0नि0 संजय कुमार सिंह, का0 सूरज खरवार, म0का0 अनामिका मिश्रा व म0का0 अंजली सरोज द्वारा देखभाल क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 09.01.2026 को मुहम्मदपुर के पास महिला से चोरी की घटना को अंजाम देने वाली तीन महिलाएं रानीपुर रजमो मुसहर बस्ती जाने वाली सड़क के पास खड़ी हैं।
मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर तीनों अभियुक्ताओं को समय करीब 13.10 बजे रानीपुर रजमो से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्ताओं का विवरण व बरामदगी –*
1. शकिना पत्नी राजू उर्फ नेता, निवासी ग्राम ब्राह्मणपुर झमका, थाना केराकत, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 35 वर्ष
– 01 अदद कटर, 01 अदद ब्लेड व ₹2,450/- नकद बरामद
2. मेहनाज पत्नी स्व0 गुड्डू, निवासी ग्राम ब्राह्मणपुर झमका, थाना केराकत, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 40 वर्ष
– ₹2,250/- नकद बरामद
3. गरीबुन पत्नी आशिक, निवासी ग्राम ब्राह्मणपुर झमका, थाना केराकत, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 35 वर्ष
– ₹2,550/- नकद बरामद
गिरफ्तार अभियुक्ताओं को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*पंजीकृत अभियोग –*
मु0अ0सं0 10/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़
*आपराधिक इतिहास –*
क्रम संख्या मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 04/2025 316(2) बीएनएस फूलपुर प्रयागराज
2 42/2025 303(2)/317(2) बीएनएस मछलीशहर जौनपुर
3 211/2025 303(2)/317(2) बीएनएस रानी की सराय आजमगढ़
4 272/2025 317(2)/318(4) बीएनएस गम्भीरपुर आजमगढ़
5 85/2022 34/379/411/420 भादवि सरपतहा जौनपुर
6 131/2022 380/411/457 भादवि सरायख्वाजा जौनपुर
7 45/2024 379/411 भादवि बरसठी जौनपुर
*कुल बरामदगी –*
01 अदद कटर, 03 अदद ब्लेड एवं ₹7,230/- नकद
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*
1. उ0नि0 चन्द्र प्रकाश कश्यप
2. उ0नि0 संजय कुमार सिंह का0 सूरज खरवार
3. म0का0 अनामिका मिश्रा म0का0 अंजली सरोज(थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़)