*TV20 NEWS || AZAMGARH :एक 02 हार्स पावर विद्युत मोटर चोरी का सफल अनावरण, 03 अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस नोट*
*थाना पवई, जनपद आजमगढ़*
*एक 02 हार्स पावर विद्युत मोटर चोरी का सफल अनावरण, 03 अभियुक्त गिरफ्तार*
थाना पवई क्षेत्रान्तर्गत वादी श्री भगवान यादव पुत्र स्व0 निद्धू राम यादव निवासी सुल्तानपुर पोस्ट मुतकल्लीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 29.01.2026 को थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 28/29.01.2026 की रात्रि अज्ञात अभियुक्तों द्वारा उनके ट्यूबवेल से 02 हार्स पावर की विद्युत मोटर चोरी कर ली गई है। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0 22/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी/बरामदगी का विवरण*
दिनांक 04.02.2026 को उ0नि0 कृष्ण कुमार मिश्रा व उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर सुलेमापुर अंडरपास के पास से तीन अभियुक्तों—
1. आलोक कुमार पुत्र रमाशंकर निवासी ग्राम सुलेमापुर थाना पवई
2. गुलाब कुमार पुत्र दिनेश निवासी ग्राम सुलेमापुर थाना पवई
3. रजनीश पाल पुत्र वीरेंद्र निवासी ग्राम सुल्तानपुर भुलेसरा थाना पवई को समय 04:55 बजे चोरी की गई एक अदद 02 हार्स पावर विद्युत मोटर के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 22/26 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना पवई, जनपद आजमगढ़
*बरामदगी का विवरण*
एक अदद 02 हार्स पावर विद्युत मोटर।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम
1. उ0नि0 कृष्ण कुमार मिश्रा मय हमराह थाना पवई, जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती, थाना पवई, जनपद आजमगढ़





