*TV20 NEWS || AZAMGARH :5 फरवरी को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान – मतदाता नामांकन में भाग लेने की अपील*
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आजमगढ़।
——————————–
आजमगढ़ 04 जनवरी– अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल विश्वकर्मा ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता दिनांक-01.01.2026 के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 हेतु घोषित कार्यक्रम के अनुसार जनपद के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष अभियान की तिथि 05.02.2026 (बृहस्पतिवार) नियत है। उक्त नियत तिथि को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर संबंधित बी०एल०ओ० द्वारा प्रारूप-6, प्रारूप-7 एवं प्रारूप-8 पर दावे एवं आपत्तियाँ भी प्राप्त की जायेगी। साथ ही निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मतदेय स्थलों का भ्रमण कर निरीक्षण किया जायेगा। उक्त भ्रमण के दौरान यदि किसी भी मतदेय स्थल पर कोई बूथ लेवल अधिकारी अनुपस्थित पाया जाता है, तो सम्बन्धित बी०एल०ओ० के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।
उन्होने जनपद आजमगढ़ के समस्त सम्मानित नागरिकों से अपील किया है कि विशेष अभियान की तिथि दिनांक 05.02.2026 को अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित होकर पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराए जाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में प्रारूप-6 भरवाने में सहयोग प्रदान करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-04.02.2026——–





