TV 20 NEWS || BHADOHIl: अवैध अभिलेखों के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने वाला फर्जी सहायक अध्यापक गिरफ्तार

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भदोही द्वारा कम्पोजिट विद्यालय कलिक मवैया थाना क्षेत्र कोइरौना पर नियुक्त सहायक अध्यापक शैलेन्द्र कुमार पुत्र राम चन्दर निवासी भटौली, हरहुआ, वाराणसी की सेवा नियुक्ति तिथि से समाप्त कर दी गयी है। उक्त अध्यापक के विरुद्ध अवैध अभिलेखों के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने के सम्बन्ध में थाना कोईरौना पर मु0अ0स0 199/2025 धारा 319 (2)/318(4)/338/336(3)/340(2) BNS का अभियोग पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई।
श्री अभिमन्यु मांगलिक,पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद में चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पंजीकृत अभियोग से सम्बंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में श्री शुभम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में दिनांक 04.02.2026 को थाना कोइरौना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कटरा बाजार में जय सेठ के दुकान के सामने चाय की दूकान से मु0अ0स0 199/2025 धारा 319 (2)/318(4)/338/336(3)/340(2) BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त अभियुक्त शैलेन्द्र कुमार पुत्र रामचन्दर निवासी भटौली थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी 45 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
अभियुक्त शैलेन्द्र कुमार पुत्र रामचन्दर निवासी भटौली थाना बड़ागाँव जनपद वाराणसी उम्र 45 वर्ष।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 काशीनाथ यादव, हे0का0 विनय कुमार यादव थाना कोइरौना जनपद भदोही।