TV 20 NEWS || BHADOHI: पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा आत्मरक्षार्थ ट्रेनर की भूमिका में महत्वपूर्ण/ सराहनीय कार्य करने वाली तीन महिला ट्रेनर को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
√पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा आत्मरक्षार्थ ट्रेनर की भूमिका में महत्वपूर्ण/ सराहनीय कार्य करने वाली तीन महिला ट्रेनर को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
√मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत में पिछले 04 वर्षों से आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर में 20 हज़ार छात्राओं को दिया गया ट्रेनिंग
√प्रशिक्षण में यौन उत्पीड़न, लैंगिक भेदभाव और पुलिस हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 181) के बारे में किया जाता है जागरूक
आज दिनांक 04.02.2026 को श्री डीएम सिंह गहरवार कोऑर्डिनेटर, द्वारा ‘महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र’ को सुव्यवस्थित, योजनाबद्ध और संचालित संचालित करने के उपलक्ष में श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा उनके टीम के ट्रेनर की भूमिका में महत्वपूर्ण कार्य करने वाली 1.सृष्टि दुबे 2. तृषा गुप्ता 3.अंशिका सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं/छात्राओं में आत्म-शक्ति, आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान की भावना विकसित कर कराटे, मार्शल आर्ट, और रोजमर्रा की चीजों (जैसे दुपट्टा, पेन, बैग) का इस्तेमाल कर आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण में यौन उत्पीड़न, लैंगिक भेदभाव और पुलिस हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 181) के बारे में भी जागरूक किया जाता है। यह ‘महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र’ में इनके द्वारा पिछले 04 वर्षों से विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अब तक कई हजार छात्राओं को आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आपके द्वारा मिशन शक्ति के कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। आपके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान एवं कर्तव्य परायणता की भूरि-भूरि प्रशंसा की जाती है। भविष्य में भी आप और आपकी संस्था अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं मेहनत व लगन के साथ करते हुए महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करते रहेंगे।
मिशन शक्ति में पिछले 04 वर्षों से आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर में 20 हज़ार छात्राओं को ट्रेनिंग देने वाली टीम
1-ADARSH SHUKLA (trainer)
2- SRISHTI DUBEY
3- TRISHA GUPTA
4- ANSHIKA SINGH
5- SRIJAN DUBEY
6- ADITYA DUBEY
7-Mr. DM Singh gaharwar (cordinater)





