TV 20 NEWS || AZAMGARH : 22 फरवरी को आजमगढ़ में वृहद/मेगा शिविर का आयोजन

आजमगढ़ 05 फरवरी– मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं मा० जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 22 फरवरी 2026 को जनपद स्तर पर वृहद/मेगा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत निर्बल वर्ग, बच्चों, स्त्रियों निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति हेतु जनकल्याणकारी योजनाओं का स्टॉल लगाकर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा।

वृहद/मेगा शिविर के तैयारियों के सम्बन्ध में आज मेगा कैम्प हेतु नामित न्यायिक अधिकारीगण व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ बैठक की गयी।

बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / न्यायिक नोडल अधिकारी मेगा कैम्प, श्री कमला पति द्वारा बताया गया कि 22 फरवरी, 2026 को आयोजित होने वाले मेगा कैम्प में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दन्त, नेत्र व सामान्य चिकित्सीय जॉच हेतु स्टॉल लगाया जायेगा। डाक विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में बैठक में उपस्थित डिप्टी पोस्टमास्टर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
न्यायिक नोडल अधिकारी द्वारा मेगा कैम्प हेतु नामित न्यायिक अधिकारीगण को यह निर्देश दिया गया कि वे ब्लाक स्तर पर सामन्जस्य स्थापित कर आयोजित होने वाले लघु शिविरों का पर्यवेक्षण करें। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रशासनिक नोडल अधिकारी मेगा कैम्प, जिला स्तरीय, तहसील स्तरीय, ब्लाक स्तरीय अधिकारीगण को कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित पात्र व्यक्तियों को चिन्हित करने हेतु निर्देशित करें। इस हेतु जनपद के समस्त विभाग अपने-अपने विभागों से संचालित कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु मेगा कैम्प से पूर्व पम्फलेट, पोस्टर, बैनर के माध्यम से कम से कम दो लघु कैम्प का आयोजन कर पात्र व्यक्तियों का चयन करें, जिन्हें मेगा कैम्प के दिवस पर लाभ प्रदान किया जाय।

इस मौके पर न्यायिक नोडल अधिकारी श्री कमला पति पाल, तहसील स्तर पर नामित न्यायिक पर्यवेक्षण अधिकारी श्री हर्षआनन्द, श्री रविन्द्र कुमार रावत, श्री पुनित मोहन दास, श्री अक्षत सोनकर, श्री अभिषेक स्वामी, श्री आदेश प्रताप सिंह, श्री सौरभ, प्रशासनिक नोडल अधिकारी श्री संजीव ओझा, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर, तहसीलदार, डिप्टी पोस्टमास्टर उपस्थित रहे।