*TV20 NEWS || AZAMGARH : पुलिस द्वारा ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता रथ रवाना*

*प्रेस नोट*
*जनपद – आजमगढ़ | दिनांक – 05.02.2026*

➡️*आजमगढ़ पुलिस द्वारा ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता रथ रवाना*
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में बाल विवाह की रोकथाम हेतु राष्ट्रीय स्तर पर संचालित ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत आज दिनांक 05.02.2026 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी, ए.एच.टी. के पर्यवेक्षण में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT), महिला थाना एवं जन विकास संस्थान, आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक श्री अभय राज मिश्रा, थाना ए.एच.टी., आजमगढ़ द्वारा ‘बाल विवाह मुक्ति जागरूकता रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ➡️इस जागरूकता रथ के माध्यम से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बाल विवाह के सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक दुष्परिणामों के संबंध में आमजन को जागरूक किया गया तथा बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने का संदेश दिया गया।
➡️संयुक्त टीम द्वारा आमजन को अवगत कराया गया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है तथा इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभागों को देना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। ➡️इस दौरान आपातकालीन सहायता एवं शिकायत हेतु शासन-प्रशासन द्वारा जारी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों 108 (एंबुलेंस), 112 (पुलिस), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1090/181 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) एवं 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
➡️आजमगढ़ पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर दें।
➡️*अभियान में सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारीगण*
प्रभारी निरीक्षक श्री अभय राज मिश्रा (थाना AHT), श्री शैलेन्द्र कुमार एवं श्री अवधेश यादव (प्रोजेक्ट मैनेजर, जन विकास संस्थान), महेन्द्र दूबे, कंचन, सिन्धू, विकास (कार्यकर्ता), मुख्य आरक्षी रामजनम यादव, आरक्षी रोहित मिश्र, आरक्षी अश्वनी कुमार भारती एवं महिला आरक्षी सुनीता साहनी (थाना AHT, आजमगढ़)।