TV 20 NEWS || BHDOHI: पुलिस अधीक्षक, भदोही द्वारा साप्ताहिक शुक्रवार परेड की ली गई सलामी, किया गया निरीक्षण
◆पुलिस अधीक्षक, भदोही द्वारा साप्ताहिक शुक्रवार परेड की ली गई सलामी, किया गया निरीक्षण
◆अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल
◆एमटी शाखा, लाइब्रेरी, मनोरंजन कक्ष, निर्माणाधीन बिल्डिंग एवं रेडियो शाखा का किया गया निरीक्षण
◆साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों को चेक कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
आज दिनांक-06.02.2026 को श्री अभिमन्यु मांगलिक,पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिस लाईन ज्ञानपुर परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई एवं परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही का निरीक्षण कर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए सम्बंधित को निर्देशित किया। ट्रेनिंग कर रहे नवचयनित आरक्षीगण की पीटी/परेड का निरीक्षण कर अनुशासन/नियमों हेतु ब्रीफ किया गया। परेड उपरांत ट्रेनिंग उस्ताद को आवश्यक निर्देश दिए गए कि वे प्रशिक्षणार्थियों को सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं व निर्देशों से भलीभांति अवगत कराएं। पुलिस लाईन निरीक्षण के दौरान आज 06.02.2026 शुक्रवार को परेड सलामी के बाद श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय भदोही द्वारा 112 टीम, डॉग स्क्वॉड, एमटी शाखा, लाइब्रेरी, मनोरंजन कक्ष, निर्माणाधीन बिल्डिंग एवं रेडियो शाखा का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों को चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।





